Last Updated:
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक ही मंडप में चार भाइयों ने चार दुल्हनों के साथ सात फेरे लिए. गिरिपार इलाके के शिल्ला गांव में हुई इस अनोखी शादी की चर्चा हर तरफ हो रही है.
सिरमौर जिले के गिरिपार इलाके के शिल्ला गांव के प्रताप चौहान ने अपने चार बेटों की शादी धूमधाम की.
नाहन. हिमाचल प्रदेश की शादियों चर्चा अक्सर देशभर में होती रहती है. अब एक और शादी की चर्चा है, जहां पर एक ही मंडप में चार भाइयों की शादी हुई. एक ही मुर्हूत में चार भाइयों ने चार दुल्हनों के साथ शादी की. मामला सिरमौर जिले के गिरीपार इलाके का है, जहां पर बीते साल दो भाइयों ने एक दुल्हन से भी शादी की थी.
जानकारी के अनुसार, चारों भाइयों की शादी की रस्में एक साथ एक ही मंडप में सपन्न हुई. बताया जा रहा है कि सिरमौर जिले के गिरिपार इलाके के शिल्ला गांव के प्रताप चौहान और उनके भाई ने अपने चार बेटों की शादी धूमधाम की. बड़े बेटे भवान सिंह का मटियाना की शिवानी और फौजी बेटे रविंद्र ने दुगाना गांव की रवीना संग सात फेरे लिए और सात जन्म के लिए एक दूसरे के हो गए.
इस तरह प्रताप चौहान के भाई सुरेंद्र सिंह के बेटे विजय चौहान ने बालीकोटी की प्रमिला और अजय ने बिराखना गांव की सुनीता के साथ सात फेरे लिए.
पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ चारों दूल्हों ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की.
पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ चारों दूल्हों ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की. रोचक बात है कि घर से चार दूल्हों की बारात निकली तो नजारा देखते ही बना. फिर सात फेरों के बाद एक ही घर में चार दुल्हनों ने एंट्री ली. दो कि सबसे आकर्षक का क्षण रहा. परिवार के बुजुर्गों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और सुखी जीवन की कामना की.
अजय ने बिराखना गांव की सुनीता के साथ सात फेरे लिए.
दिसंबर 2024 में भी चार भाइयों ने की थी एकसाथ शादी
दिसंबर 2024 में सिरमौर जिले के गिरिपार के कमरऊ के मुनाणा गांव के चार भाइयों की एकसाथ शादीकी थी. चार भाइयों की बारात एक साथ निकली थी और फिर चारों दुल्हनों ने एक साथ गृह प्रवेश किया था. इसके अलावा, 12 मार्च 2025 को शिलाई के दो भाइयों ने एक दुल्हन से शादी की थी. सिरमौरी जोड़ीदार प्रथा के तहत यह शादी हुई थी. इस शादी की तो देश और दुनिया में खासी चर्चा हुई थी.