‘सॉरी, मुझे ये नहीं बताना था’ स्काउट OP की गर्लफ्रेंड नहीं मंगेतर हैं काशवी हीरानंदानी, बिग बॉस 20 में खुला राज

‘सॉरी, मुझे ये नहीं बताना था’ स्काउट OP की गर्लफ्रेंड नहीं मंगेतर हैं काशवी हीरानंदानी, बिग बॉस 20 में खुला राज


Last Updated:

Scout OP Engagement: ‘बिग बॉस 20’ में लव गिल के साथ अपनी नजदीकियों को लेकर चर्चा में रहने वाले स्काउट ओपी ने सलमान खान के सामने अपनी पर्सनल लाइफ का बड़ा राज खोला. उन्होंने काशवी हिरानंदानी को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसके बारे में घर में किसी को जानकारी नहीं थी. आखिर क्या बोले स्काउट?

‘बिग बॉस 20’ में स्काउट ओपी उर्फ तन्मय सिंह की पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा हो रही है. घर में लवप्रीत कौर गिल के साथ उनकी दोस्ती और बढ़ती नजदीकियों ने कई सवाल खड़े किए हैं. अब वीकेंड का वार में सलमान खान के सामने स्काउट ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा राज खोला है, जिसके बारे में पहले किसी को जानकारी नहीं थी. उन्होंने बताया कि काशवी हिरानंदानी उनकी गर्लफ्रेंड नहीं, बल्कि मंगेतर हैं.

सलमान खान ने वीकेंड का वार में स्काउट से लव गिल के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया. उन्होंने पूछा कि क्या उनके मन में लव के लिए कोई फीलिंग्स हैं? इस पर स्काउट ने साफ कहा कि लव उनके लिए सिर्फ एक कंटेस्टेंट हैं. उन्होंने यह भी बताया कि उनके मन में लव को लेकर वैसी कोई बात नहीं है.

इसी बातचीत के दौरान स्काउट ने काशवी हिरानंदानी को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने कहा कि काशवी सिर्फ उनकी गर्लफ्रेंड नहीं, बल्कि मंगेतर हैं. स्काउट ने बताया कि उन्होंने पहले कभी इस बात का खुलासा नहीं किया था और घर में भी किसी को इसकी जानकारी नहीं है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

स्काउट ने कहा, ‘मैंने पहले कभी ये बात नहीं बताई और किसी को नहीं पता, लेकिन वो मेरी मंगेतर हैं. मेरी जिंदगी के सबसे मुश्किल वक्त में वो मेरे साथ रही हैं और मैं नहीं चाहता कि उनके साथ मेरा रिश्ता खराब हो. मेरे दिमाग में बहुत कुछ चल रहा है, लेकिन अब मैं चीजों को संभालूंगा.’

सलमान खान ने स्काउट से लव गिल के साथ उनकी दोस्ती और उससे जुड़े विवाद पर भी बात की. उन्होंने समझाया कि स्काउट को अपने फैसलों की जिम्मेदारी खुद लेनी चाहिए. उन्हें दूसरों के कहने पर चलने के बजाय खुद समझकर फैसला लेना चाहिए. घर में लव के साथ उनकी नजदीकियों को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठ चुके हैं.

बता दें कि काशवी हिरानंदानी एक गेमिंग कंटेंट क्रिएटर हैं. स्काउट ओपी और काशवी करीब पांच साल से रिलेशनशिप में हैं. दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. स्काउट इससे पहले भी बिग बॉस के घर में लव से बातचीत के दौरान अपने कमिटेड रिलेशनशिप का जिक्र कर चुके हैं.

इससे पहले वीकेंड का वार के एक एपिसोड में काशवी खुद बिग बॉस के घर पहुंची थीं. यहां उन्होंने स्काउट से लव गिल के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियों को लेकर सवाल किए थे. उन्होंने दोनों के बीच बार-बार होने वाली फिजिकल बातचीत और मसाज जैसी बातों पर भी आपत्ति जताई थी.

काशवी ने उस दौरान स्काउट को अपनी बाउंड्रीज बनाए रखने और अपने गेम पर ध्यान देने की सलाह दी थी. अब स्काउट के मंगेतर वाले खुलासे के बाद घर में उनके रिश्तों को लेकर चल रही चर्चा को एक नया मोड़ मिल गया है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link