Last Updated:
Deepika Padukone bridal earrings : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कई मौकों पर ऐसे बड़े और गॉर्जियस ईयररिंग्स पहन चुकी हैं, जो ट्रेडिशनल से लेकर मॉडर्न आउटफिट तक के साथ खूब जंचते हैं. अगर आप भी इस वेडिंग सीजन में कुछ रॉयल और हटकर पहनना चाहती हैं, तो दीपिका के इन 6 ईयररिंग्स से स्टाइलिंग आइडिया ले सकती हैं.
शादी का सीजन हो और जूलरी की बात न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. खासकर जब बात दुल्हन के लुक की हो, तो कपड़ों के साथ-साथ ईयररिंग्स भी पूरे लुक में जान डाल देते हैं. आजकल सिर्फ छोटे-छोटे झुमके पहनने का ट्रेंड नहीं है, बल्कि बड़े, हैवी और स्टेटमेंट ईयररिंग्स भी खूब पसंद किए जा रहे हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का जूलरी कलेक्शन की ही बात करें.वह कई मौकों पर ऐसे बड़े और गॉर्जियस ईयररिंग्स पहन चुकी हैं, जो ट्रेडिशनल से लेकर मॉडर्न आउटफिट तक के साथ खूब जंचते हैं. अगर आप भी इस वेडिंग सीजन में कुछ रॉयल और हटकर पहनना चाहती हैं, तो दीपिका के इन 6 ईयररिंग्स से स्टाइलिंग आइडिया ले सकती हैं.(Image: Instagram-deepikapadukone)
1. रॉयल लुक के लिए चुनें खूबसूरत चांदबाली- चांदबाली का फैशन कभी पुराना नहीं होता. शादी, संगीत या मेहंदी जैसे फंक्शन में ये झुमके आपके लुक को खास बना सकते हैं. दीपिका पादुकोण ने अपनी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के दौरान चमकीले नारंगी रंग के सब्यसाची कुर्ता सेट के साथ खूबसूरत हैवी चांदबाली पहनी थी. इसमें बारीक कारीगरी और रंगीन नगों का इस्तेमाल किया गया था. अगर आप भी शादी में अनारकली, शरारा या हैवी सूट पहन रही हैं, तो इस तरह की चांदबाली आपके लुक में चार चांद लगा सकती है.(Image: pinterest)
गोल्ड शोल्डर डस्टर ईयररिंग्स से पाएं स्टाइलिश लुक- अगर आपको कुछ हटकर पहनना पसंद है, तो दीपिका के गोल्ड शोल्डर डस्टर ईयररिंग्स से आइडिया ले सकती हैं. उन्होंने पीले रंग की रफल साड़ी-गाउन के साथ लंबे गोल्ड ईयररिंग्स पहने थे. इनकी खासियत थी कि ये कंधों तक पहुंचते हुए पूरे लुक को अलग पहचान दे रहे थे. इस तरह के ईयररिंग्स सिंपल ब्लाउज, साड़ी या मॉडर्न एथनिक आउटफिट के साथ खूब अच्छे लगते हैं. इन्हें पहनते समय गले में हैवी नेकलेस से बचें, ताकि पूरा ध्यान आपके ईयररिंग्स पर रहे.(Image: pinterest)
Add News18 as
Preferred Source on Google
ग्रीन सिल्क टैसल ईयररिंग्स से दिखें सबसे अलग- हैवी ईयररिंग्स का मतलब हमेशा सोना, चांदी या कीमती पत्थर ही नहीं होता. दीपिका ने ऑलिव रंग के आउटफिट के साथ हरे रंग के सिल्क टैसल ईयररिंग्स पहनकर इसे साबित किया था. ये ईयररिंग्स डिजाइनर नित्या अरोड़ा के ब्रांड Valliyan के थे. इनमें ब्रास, 18 कैरेट गोल्ड प्लेटिंग और खूबसूरत पत्थरों का इस्तेमाल किया गया था. अगर आप मेहंदी, कॉकटेल या संगीत में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो इस तरह के रंगीन ईयररिंग्स आपके लुक को चटख और आकर्षक बना सकते हैं.(Image: pinterest)
मीनाकारी ईयररिंग्स में दिखेगी देसी कारीगरी की खूबसूरती- भारतीय जूलरी की बात हो और मीनाकारी का जिक्र न आए, ऐसा कैसे हो सकता है. दीपिका पादुकोण को भी पारंपरिक कारीगरी वाले ईयररिंग्स में देखा गया है. उन्होंने अम्रपाली के खूबसूरत ईयररिंग्स पहने थे, जिनमें चांदी की बेस मेटल, रंगीन मीनाकारी और सेमी प्रेशियस स्टोन्स का काम था. इस तरह के झुमके उन महिलाओं के लिए अच्छे हैं, जिन्हें पारंपरिक जूलरी पसंद है, लेकिन वे सिर्फ सोने के रंग वाली जूलरी तक सीमित नहीं रहना चाहतीं. इन्हें आप बनारसी साड़ी, सिल्क साड़ी या ट्रेडिशनल सूट के साथ पहन सकती हैं.(Image: pinterest)
पर्ल डैंगलर्स से मिलेगा विंटेज ब्राइडल टच- अगर आपको शादी में थोड़ा ग्रैंड और रॉयल दिखना है, तो दीपिका के पर्ल डैंगलर्स भी आपके लिए अच्छा स्टाइल इंस्पिरेशन हो सकते हैं. अपनी वेडिंग रिसेप्शन में उन्होंने अबू जानी संदीप खोसला के आउटफिट के साथ लंबे पोल्की और मोतियों वाले ईयररिंग्स पहने थे. इनका डिजाइन पारंपरिक होने के साथ बेहद शानदार था. मोतियों और पोल्की का मेल जूलरी को विंटेज टच दे रहा था.आप भी रिसेप्शन या शादी के किसी खास फंक्शन में इस तरह के ईयररिंग्स पहनकर अपने लुक को रॉयल बना सकती हैं.(Image: pinterest)
फैशन टिप्स- हैवी ईयररिंग्स पहनते समय आउटफिट और जूलरी के बीच बैलेंस बनाना बहुत जरूरी है. अगर आपके झुमके बड़े और गॉर्जियस हैं, तो नेकलेस हल्का रखें या उसे छोड़ भी सकती हैं. साथ ही हेयरस्टाइल ऐसा चुनें, जिससे आपके ईयररिंग्स साफ नजर आएं. जरूरी नहीं कि दीपिका की तरह बिल्कुल वैसी ही जूलरी खरीदें, आप अपने बजट के हिसाब से मिलते-जुलते डिजाइन चुनकर भी शादी और पार्टी में रॉयल लुक पा सकती हैं.(Image: pinterest)