लाल किला मेट्रो स्टेशन कार धमाकों पर SC में याचिका मंजूर, डॉक्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश करेगी NIA

लाल किला मेट्रो स्टेशन कार धमाकों पर SC में याचिका मंजूर, डॉक्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश करेगी NIA


होमताजा खबरDelhi

लाल किला मेट्रो स्टेशन कार धमाकों पर SC में याचिका मंजूर, अब NIA करेगी जांच

Last Updated:

सुप्रीम कोर्ट ने लाल किला मेट्रो स्टेशन कार धमाकों से जुड़े दो मामलों की जांच एनआईए को सौंपने की याचिका मंजूर कर ली है. ये मामले जम्‍मू कश्‍मीर और हर‍ियाणा में दर्ज क‍िए गए थे. इस मामले में डॉक्‍टर मॉड्यूल की आशंका है, एनआइए अब इसका पता लगाएगी.

Zoom

लाल किला मेट्रो स्टेशन कार धमाकों पर SC में याचिका मंजूर, अब डॉक्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश करेगी NIA.

Red Fort Metro Station blast news: लाल किला मेट्रो स्टेशन कार बम धमाकों पर सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला दिया है. इस बम ब्लास्ट से जुड़े दो मामलों की जांच अब एनआईए को ट्रांसफर कर दी गई है.लाल किला मेट्रो स्टेशन ब्लास्ट से जुड़े ‘डॉक्टर मॉड्यूल’ का पर्दाफाश अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी करेगी.

सुप्रीम कोर्ट ने आज 16 नवंबर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ट्रांसफर याचिका मंजूर कर ली है. कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में दर्ज दो मामलों को ट्रांसफर करने की अनुमति दे दी है. अब से इनकी जांच एनआईए करेगी.

NIA के मुताबिक, ये दोनों मामले पिछले साल लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार बम धमाके के पीछे कथित बड़ी साजिश और ‘डॉक्टर मॉड्यूल’ से जुड़े हैं.

10 नवंबर को हुए थे बम धमाके

दरअसल 10 नवंबर 2025 को दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 3 के पास एक हुंडई कार में जोरदार धमाका हुआ था. जांच के दौरान कार चला रहे व्यक्ति की पहचान कथित तौर पर अल-फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टर उमर नबी के रूप में हुई थी. इसके बाद मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अपने हाथ में ले ली थी. एनआईए की जांच में शिक्षित पेशेवरों, जिनमें डॉक्टर भी शामिल हैं, के कथित ‘व्हाइट कॉलर’ नेटवर्क की भूमिका सामने आने का दावा किया गया. दरअसल एजेंसी को आशंका है कि यह नेटवर्क लाल किला ब्लास्ट के पीछे बड़ी साजिश का हिस्सा था.

इसी कथित साजिश की जांच को एक साथ आगे बढ़ाने के लिए NIA ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में दर्ज दो मामलों को ट्रांसफर करने की मांग की थी. सुप्रीम कोर्ट ने NIA की याचिका स्वीकार करते हुए दोनों मामलों के ट्रांसफर की अनुमति दे दी है.



Source link