‘बस एक चीज की कमी’, ट्विंकल खन्ना ने रावण से की जेन्सन हुआंग और बिल गेट्स की तुलना, बोलीं- वो था पहला टेक अरबपति!

‘बस एक चीज की कमी’, ट्विंकल खन्ना ने रावण से की जेन्सन हुआंग और बिल गेट्स की तुलना, बोलीं- वो था पहला टेक अरबपति!


Last Updated:

बॉलीवुड एक्ट्रेस और राइटर ट्विंकल खन्ना एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने रामायण के रावण की तुलना आज के बड़े टेक अरबपतियों से कर दी है. ट्विंकल ने रावण को ‘ओरिजिनल टेक ब्रो’ बताते हुए जेन्सन हुआंग, एलन मस्क और बिल गेट्स का नाम लिया. इतना ही नहीं, उन्होंने रावण के दस सिरों और उसकी टेक्निक पावर को लेकर ऐसा मजेदार तंज कसा कि उनका बयान चर्चा में आ गया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

ट्विंकल खन्ना ने रावण को लेकर कही बड़ी बात

नई दिल्ली. नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की चर्चा हर तरफ हो रही है. खासतौर पर रावण के रोल में यश की तो लोग तारीफ करते नहीं थक रहे. अब ट्विंकल खन्ना भी अपने बेबाक अंदाज और मजेदार अंदाज में रामायण की तारीफ की है. उन्होंने रामायण के रावण को लेकर ऐसा नजरिया पेश किया है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है. ट्विंकल ने रावण की तुलना आज के कुछ बड़े टेक अरबपतियों से करते हुए उन्हें ‘ओरिजिनल टेक ब्रो’ बताया है.

ट्विंकल ने अपने हालिया कॉलम में रणबीर कपूर के एक पुराने बयान का जिक्र किया. रणबीर ने अपनी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बात करते हुए कहा था कि भारत ने करीब 5,000 साल पहले ही उड़ने वाली कार बना ली थी. उनका इशारा रावण के पुष्पक विमान की तरफ था.

रावण की कर डाली अरबपतियों से तुलना

इसी बात को आगे बढ़ाते हुए ट्विंकल ने रावण को पुराने जमाने का ऐसा शख्स बताया, जिसे आज की भाषा में टेक ब्रो कहा जा सकता है.ट्विंकल के मुताबिक, रावण के पास गजब की बुद्धि, दौलत, ताकत और अपने समय की शानदार तकनीक थी. वह इस दुनिया को पार करने की शक्ति रखता था, लेकिन खुद को दूसरों से ऊपर समझता था. ट्विंकल ने इसी सोच की तुलना आज के कुछ ताकतवर कारोबारियों से की.एक्ट्रेस ने अपने कॉलम में एनवीडिया के सीईओ जेन्सन हुआंग और बिल गेट्स का भी जिक्र किया है. उन्होंने इन अरबपतियों की पर्सनल लाइफ को लेकर होने वाली चर्चाओं और विवादों का हवाला देते हुए रावण से तुलना की. उन्होंने जेन्सन हुआंग से जुड़ी कथित अफेयर की खबरों और बिल गेट्स की निजी जिंदगी को लेकर हुई चर्चाओं का भी जिक्र किया.

बताई बस इस चीज की कमी

ट्विंकल खन्ना ने अपनी बात रखते हुए बताया कि रावण बेहद बुद्धिमान और शक्तिशाली था. उसके पास दुनिया को जीतने की काबिलियत थी, लेकिन वह अपने मन और इच्छाओं पर काबू नहीं रख पाया. उनके मुताबिक, आज के दौर में भी कई ताकतवर लोगों के साथ कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है.ट्विंकल ने रावण की कल्पना आज के सिलिकॉन वैली के माहौल में करते हुए मजेदार अंदाज में लिखा कि अगर रावण को एक लेदर जैकेट पहना दी जाए, उसके दसों सिरों पर अलग-अलग डिवाइस लगा दिए जाएं और उसका अपना पॉडकास्ट वाला ऑफिस बना दिया जाए, तो वह आज के टेक अरबपतियों के बीच बिल्कुल फिट बैठेगा.

बता दें कि अपनी बात रखते हुए उन्होंने यह भी कहा कि रावण में दुनिया को जीतने की समझ और ताकत तो थी, लेकिन वह अपने दिमाग पर काबू पाने में नाकाम रहा. यही बात उसे आज के कई ताकतवर लोगों से जोड़ती है. वहीं बात करे नितेश तिवारी की’रामायण’ की तो फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. नमित मल्होत्रा ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है. फिल्म दो पार्ट में रिलीज होने वाली है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में, और साई पल्लवी सीता के रोल में नजर आ रही हैं. वहीं साउथ स्टार यश रावण की भूमिका में नजर आ रहे हैं.



Source link