गेहूं की खेती में बढ़ती लागत से मुरादाबाद के किसान कर रहे मोटे अनाज की खेती
Last Updated:
Millets Farming: गेहूं की खेती में बढ़ती लागत से परेशान किसानों के लिए मिलेट्स की खेती बेहतर विकल्प बन रही है. मिलेट्स में पानी कम लगता है लागत कम आती है और बाजार में कीमत अच्छी मिलती है. बाजरा, ज्वार, रागी और कोदो जैसी फसलें कम बारिश में भी अच्छी पैदावार देती हैं. इनमें खाद और कीटनाशक का खर्च भी कम होता है.सरकार भी मिलेट्स को बढ़ावा दे रही है. जिससे किसानों को मंडी में अच्छा दाम मिल रहा है. सही बीज समय पर बुवाई और जैविक खाद का प्रयोग करें तो गेहूं से डबल मुनाफा मिल सकता है.
मुरादाबादः गेहूं की खेती में बढ़ती लागत से परेशान किसानों के लिए मिलेट्स की खेती बेहतर विकल्प बन रही है. मिलेट्स में पानी कम लगता है लागत कम आती है और बाजार में कीमत अच्छी मिलती है. बाजरा, ज्वार, रागी और कोदो जैसी फसलें कम बारिश में भी अच्छी पैदावार देती हैं. इनमें खाद और कीटनाशक का खर्च भी कम होता है.सरकार भी मिलेट्स को बढ़ावा दे रही है. जिससे किसानों को मंडी में अच्छा दाम मिल रहा है. सही बीज समय पर बुवाई और जैविक खाद का प्रयोग करें तो गेहूं से डबल मुनाफा मिल सकता है.
रागी, ज्वार, बाजरा से बढ़ेगी किसानों की कमाई
कृषि वैज्ञानिक डॉ दीपक मेहंदीरत्ता ने बताया कि मिलेट्स हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. दिन प्रतिदिन में लेट की डिमांड बढ़ती जा रही है इसलिए मुरादाबाद के किसान अन्य खेती के साथ-साथ मिलेट्स की खेती भी कर सकते हैं. मिलेट्स की खेती में इन दिनों रागी, ज्वार, बाजरा को हम लगा सकतें है. बाजार में इन सभी चीजों की कीमत अब दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. बाजरा अब गेहूं से ऊपर पहुंचता जा रहा है. इन तीन से चार फसलों को करके हमारे किसान साथी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं और अपनी आय में भी वृद्धि कर सकते हैं.
जाने मोटे अनाज की खेती का तरीका
उन्होंने बताया कि मिलेट्स की इन खेती को करने के लिए दोमट और बलुई दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है. इसके साथ ही खेत की अच्छी जुताई करके सीड ड्रिल या हल के पीछे कतारों में वुबाई करना बेहतर माना जाता है. लगभग 4 से 5 किलो बीज प्रति हेक्टेयर के हिसाब से डालना चाहिए. कतार से कतार 22.5 से 30 सेंटीमीटर और पौधे से पौधे की दूरी 10 सेंटीमीटर रखकर मिलेट्स की खेती करनी चाहिए. सड़ी हुई गोबर की खाद और मिट्टी की जांच के अनुसार उर्वरक डालना चाहिए. इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए हम मिलेट्स की अलग-अलग वैरायटी की खेती करेंगे तो निश्चित ही हमें अच्छा मुनाफा होगा. इसके साथ ही इन खेती को करने के लिए सही विधि सही बीज और सही सलाह की आवश्यकता होती है. ऐसे में इन चीजों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी है.