UP Politics : ‘राम मंदिर जाकर क्या करेंगे अखिलेश’, BJP सह प्रभारी जगदीश पटेल का हमला, ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन को बताया ‘राजनीतिक दुकानदारी’

UP Politics : ‘राम मंदिर जाकर क्या करेंगे अखिलेश’, BJP सह प्रभारी जगदीश पटेल का हमला, ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन को बताया ‘राजनीतिक दुकानदारी’


Last Updated:

Mahoba News : बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री और यूपी के सह प्रभारी जगदीश भाई पटेल ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. महोबा पहुंचे जगदीश पटेल ने अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के सवाल पर कहा कि जिनके पिता ने कारसेवकों पर गोली चलवाई, वो राम मंदिर जाकर क्या संदेश देंगे. बीजेपी नेता ने ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन को राजनीतिक दुकानदारी बताया. जगदीश भाई पटेल ने कहा कि भाजपा इन्हें चुनाव में चुनौती नहीं मानती. हमारा इनसे कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने दावा किया कि 2027 में भाजपा पहले से ज्यादा सीटें जीतकर एक बार फिर यूपी में सरकार बनाएगी.

Zoom

महोबा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा नेता जगदीश भाई पटेल.

महोबा. भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और यूपी के सह प्रभारी जगदीश भाई पटेल ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. महोबा पहुंचे जगदीश पटेल ने अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के सवाल पर तीखा और अमर्यादित हमला बोलते हुए कहा कि जिनके पिता ने कारसेवकों पर गोली चलवाई, वो राम मंदिर जाकर क्या संदेश देंगे. ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन को उन्होंने राजनीतिक दुकानदारी करार देते हुए भाजपा की जीत का दावा किया. यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश भाई पटेल महोबा पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

इधर नतीजा, उधर अलगे चुनाव की तैयारी शुरू

उन्होंने महोबा और हमीरपुर जनपद के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा की विभिन्न इकाइयों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की. बैठक में महोबा के दोनों विधायक बृजभूषण राजपूत और राकेश गोस्वामी, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर और राठ विधायक मनीषा अनुरागी भी मौजूद रहीं. बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए जगदीश भाई पटेल ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कहा कि भाजपा का सिस्टम है कि चुनाव परिणाम आने के दिन से ही अगले चुनाव की तैयारी शुरू कर दी जाती है. इसी के तहत संगठन की सभी इकाइयों की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता का जायजा लिया जा रहा है.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के सवाल पर जगदीश भाई पटेल ने तीखा और अमर्यादित हमला बोला. अखिलेश यादव की राम मंदिर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे लोग मुस्लिम तुष्टिकरण के मैन्युफैक्चर हैं. अखिलेश सॉफ्ट हिंदू की बात किए जा रहे हैं. जिनके पिता ने कारसेवकों पर गोली चलाई वो अयोध्या जाकर क्या करेंगे. कारसेवकों पर गोली चलाने वाले मंदिर में पांव कैसे रख सकते हैं. क्या हिंदू समाज ये सहन कर सकता है.

‘आएंगे तो योगी ही’

असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि भाजपा इन्हें चुनाव में चुनौती नहीं मानती. जगदीश भाई पटेल ने इनके गठबंधन की राजनीति को दुकानदारी बताते हुए कहा कि भाजपा को इनसे कोई लेना-देना नहीं है. पार्टी का संगठन मजबूत है और कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटे हैं. उन्होंने दावा किया कि 2027 में भाजपा पहले से ज्यादा सीटें जीतकर एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी.



Source link