Last Updated:
Bharatpur News: सर्दियों की शुरुआत के साथ ही भरतपुर में कंबलों का बाजार गुलजार हो गया है. हाईवे पर पानीपत से आए व्यापारियों ने रंग-बिरंगे डिजाइन, आकर्षक कलाकृतियों और मुलायम कपड़े वाले कंबलों की दुकानें सजाई हैं. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए अलग-अलग वैरायटी और बजट में उपलब्ध ये कंबल ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं.
भरतपुर. सर्दियों का मौसम शुरू होते ही भरतपुर में गर्म कपड़ों और कंबलों की खरीदारी शुरू हो गई है. इसी के साथ शहर के मुख्य हाईवे पर पानीपत से आए व्यापारियों ने कंबलों की दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं. यहां अलग-अलग रंग, डिजाइन और आकर्षक कलाकृतियों वाले कंबल लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. खास बात यह है.कि इन कंबलों में पारंपरिक डिजाइन के साथ-साथ आधुनिक कलाकृतियों और नए पैटर्न की भी अच्छी रेंज देखने को मिल रही है. पानीपत के कंबल अपनी गुणवत्ता, मुलायम कपड़े और आकर्षक डिजाइन के लिए पहचाने जाते हैं. यही वजह है कि सर्दियों के मौसम में इनकी मांग बढ़ जाती है.
हाईवे पर लगी दुकानों पर छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की जरूरत के हिसाब से अलग-अलग आकार और डिजाइन के कंबल उपलब्ध हैं. इनमें हल्के वजन वाले कंबलों से लेकर अधिक मोटे और गर्माहट देने वाले कंबलों तक मौजूद हैं. रोड किनारे इस बार बाजार में नए डिजाइन और आकर्षक कलाकृतियों वाले कंबलों की अच्छी वैरायटी लेकर आए हैं. फूल-पत्तियों की आकृतियों, रंग-बिरंगे प्रिंट और आधुनिक डिजाइन वाले कंबल ग्राहकों को खास तौर पर पसंद आ रहे हैं. वहीं कुछ कंबलों पर पारंपरिक कलाकृतियां भी देखने को मिल रही हैं.
ग्राहक अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार कंबलों का चयन कर रहे हैं. इन कंबलों की कीमत भी उनकी गुणवत्ता, कपड़े, मोटाई, आकार और डिजाइन के हिसाब से अलग-अलग रखी गई है. ऐसे में ग्राहक अपने बजट के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं.सर्दी बढ़ने के साथ ही कंबलों की बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है. वहीं हाईवे पर लगने वाली इन अस्थायी दुकानों से स्थानीय लोगों को एक ही स्थान पर कई तरह के कंबल देखने और खरीदने का अवसर मिल रहा है.नए डिजाइन अच्छी वैरायटी और अलग-अलग कीमतों के चलते पानीपत के कंबल इस बार भी भरतपुर के लोगों की पसंद बनते नजर आ रहे हैं.