Moti Nagar Teen Murder: पहले थप्पड़ मारे, फिर बाल पकड़कर ट्रायल रूम में ले गया… CCTV में कैद शबनम की हत्या से पहले की तस्वीर

Moti Nagar Teen Murder: पहले थप्पड़ मारे, फिर बाल पकड़कर ट्रायल रूम में ले गया… CCTV में कैद शबनम की हत्या से पहले की तस्वीर


होमताजा खबरDelhi

पहले थप्पड़ मारे, फिर ट्रायल रूम में ले गया… CCTV में कैद आरोपी की दरिंदगी

Last Updated:

Moti Nagar Teen Murder: आरोपी युवती को कथित तौर पर जानता था और पहले उसका दोस्त था. 14 नवंबर की शाम शबनम की ड्यूटी खत्म होने के समय वह शोरूम पहुंचा था. पुलिस ने बताया कि आरोपी शबनम को कथित तौर पर ट्रायल रूम में ले गया और धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर हमला कर फरार हो गया.

Zoom

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं. (फाइल फोटो)

Moti Nagar Teen Murder: दिल्ली के पश्चिमी इलाके मोती नगर में एक कपड़ों के शोरूम के ट्रायल रूम के अंदर 18 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है. 14 नवंबर की शाम हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान शबनम के रूप में हुई है, जो पिछले करीब डेढ़ महीने से शोरूम में काम कर रही थी. आरोप है कि सूरज नाम के युवक ने पहले शबनम के साथ शोरूम में मारपीट की और फिर उसे ट्रायल रूम में ले जाकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस को युवती का शव ट्रायल रूम के अंदर मिला.

सामने की दुकान के मालिक आशु के मुताबिक, शाम करीब 6:45 बजे उन्होंने शबनम को शोरूम में सोफे पर बैठे देखा था. कुछ देर बाद शोरूम मालिक का फोन आया कि एक युवक ने लड़की के साथ मारपीट की है और वह दिखाई नहीं दे रही है. उन्हें दुकान का शटर आधा बंद करने के लिए कहा गया, ताकि चोरी की आशंका न रहे. इसके बाद कुछ लोग शोरूम बंद करने पहुंचे. करीब आधे घंटे बाद दोबारा आए लोगों ने बताया कि लड़की अंदर ही हो सकती है.

आशु ने बताया कि जब वे कुछ लोगों के साथ शोरूम के अंदर पहुंचे तो युवती कहीं दिखाई नहीं दी. तलाशी के दौरान ट्रायल रूम के बाहर खून दिखाई दिया. ट्रायल रूम बाहर से बंद था. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और युवती के परिवार को भी बुलाया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रायल रूम खोला तो अंदर शबनम का शव मिला. सामने की दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज में आरोपी युवक युवती को थप्पड़ मारते, उसके बाल खींचते और ट्रायल रूम की तरफ ले जाते दिखाई दिया. आरोप है कि युवक युवती का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गया.

मृतका के भाइयों अर्जुन और अरुण ने आरोप लगाया कि सूरज करीब डेढ़ साल पहले भी उनकी बहन के साथ बुरी तरह मारपीट कर चुका था. उस समय शिकायत दर्ज कराई गई थी और आरोपी जेल भी गया था. भाइयों के मुताबिक, आरोपी लगातार उनकी बहन को परेशान करता था और उसके साथ जबरदस्ती करता था. उन्होंने आरोपी के परिवार के अन्य सदस्यों पर भी मामले में शामिल होने का आरोप लगाया है.

परिजनों के मुताबिक, आरोपी सूरज उनके परिवार का रिश्तेदार है और मृतका के जीजा का भाई है. शबनम की दो बहनों की शादी सूरज के बड़े भाइयों सत्यम और शिवम से हुई है. परिजनों ने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की पड़ताल की जा रही है.



Source link