Last Updated:
8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन, पेंशन, भत्तों और उनसे जुड़े अन्य भुगतानों में महत्वपूर्ण बदलाव और संशोधन की सिफारिश केंद्र सरकार से करेगा. आयोग की रिपोर्ट को जस की तस लागू करने को केंद्र सरकार बाध्य नहीं होती है. सरकार इसकी समीक्षा कर वेतन और भत्तों में संशोधन को मंजूरी देती है.
आठवां वेतन आयोग की रिपोर्ट का इंतजार सब कर्मचारियों को है. (Photo : Canva)
नई दिल्ली. आठवें वेतन आयोग को बने एक साल से ऊपर हो गया है. आयोग को सरकार को अपनी रिपोर्ट 18 महीनों में सरकार को सौंपनी है. हर केंद्रीय कर्मचारी के मन में अब यही सवाल है कि उनकी सैलरी और भत्तों में इजाफे का ऐलान कब होगा? खाते में एरियल कब आएगा? कुछ लोगों को लगता है कि जैसे ही आयोग अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा, अगले ही महीने से खाते में बढ़ा हुआ वेतन आने लगेगा. लेकिन हकीकत इससे थोड़ी अलग है. रिपोर्ट सौंपने और आपकी जेब में पैसा आने के बीच कई अहम पड़ाव होते हैं.
आठवें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) के मुताबिक, पैनल को गठन से 18 महीने के भीतर अपनी सिफारिशें देनी हैं. इस हिसाब से अगले 7-8 महीनों में यानी मई-जून 2027 तक आयोग अपनी अंतिम रिपोर्ट सरकार को सौंप सकता है. आप यहां ये जान लें कि वेतन आयोग सिर्फ एक सलाहकार निकाय है. इससकी सिफारिशें को मानने को सरकार बाध्य नहीं है. आयोग की रिपोर्ट सौंपे जाने से सैलरी अपने आप नहीं बढ़ती. इसके बाद केंद्र सरकार सिफारिशों का विश्लेषण करती है और देश के खजाने पर पड़ने वाले वित्तीय बोझ का आकलन करती है. इसके बाद ही इन्हें लागू करने का निर्णय लिया जाता है. रिपोर्ट जमा होने के इसे पांच और अहम पड़ावों से गुजरना होता है.
वेतन आयोग की रिपोर्ट की समीक्षा
केंद्र सरकार सबसे पहले आयोग की पूरी रिपोर्ट का अध्ययन करेगी. इसमें फिटमेंट फैक्टर, नई बेसिक सैलरी, भत्तों, पेंशन और सेवा शर्तों से जुड़े हर पहलू की गहन जांच की जाएगी.
सिफारिशों पर अंतिम विचार
समीक्षा के बाद सरकार यह तय करेगी कि किन प्रस्तावों को ज्यों का त्यों स्वीकार करना है, किनमें संशोधन करना है और किन्हें खारिज करना है. यह फैसला आर्थिक और प्रशासनिक पहलुओं को ध्यान में रखकर लिया जाएगा.
पेचीदा मुद्दों की दोबारा जांच
कई बार भत्तों या पेंशन की विसंगतियों से जुड़े कुछ खास मुद्दों पर अतिरिक्त जांच की जरूरत पड़ती है. ऐसे मामलों में सरकार अलग से कोई समिति बनाकर विचार-विमर्श करवा सकती है.
आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होना
सभी सिफारिशों पर कैबिनेट की मुहर लगने के बाद सरकार आधिकारिक नोटिफिकेशन और आदेश जारी करेगी. इसी आदेश में नई वेतन संरचना और वेतन आयोग के लागू होने की प्रभावी तारीख का ऐलान किया जाएगा.
नई सैलरी और एरियर का भुगतान
नोटिफिकेशन जारी होने के बाद संबंधित विभाग कर्मचारियों और पेंशनर्स के नए वेतन की गणना करेंगे. इसके बाद संशोधित सैलरी के साथ-साथ सरकारी नियमों के अनुसार बकाया एरियर का भुगतान किया जाएगा.
यहां यह ध्यान देने की जरूरत है कि ऊपर बताए गए चरण 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद अपनाई जाने वाली संभावित प्रक्रिया पर आधारित हैं. वास्तविक फिटमेंट फैक्टर, लागू होने की तारीख और एरियर का भुगतान केंद्र सरकार के अंतिम फैसलों और आधिकारिक नोटिफिकेशन पर निर्भर करेगा.