Mystery Signals in Space | हर 7.9 मिनट में ऑन-ऑफ, 5000 प्रकाश वर्ष दूर से धरती पर कौन भेज रहा सिग्नल? वैज्ञानिक भी हैं हैरान | साइंस न्यूज | Astronomy

Mystery Signals in Space | हर 7.9 मिनट में ऑन-ऑफ, 5000 प्रकाश वर्ष दूर से धरती पर कौन भेज रहा सिग्नल? वैज्ञानिक भी हैं हैरान | साइंस न्यूज | Astronomy


होमताजा खबरनॉलेज

5000 प्रकाश वर्ष दूर अंतरिक्ष में क्या हो रहा? हर 8 मिनट में आ रहे अजीब सिग्नल

Last Updated:

Science News in Hindi: धरती से कोई 5,000 प्रकाश वर्ष दूर से रहस्यमय रेडियो सिग्नल्स आ रहे थे. वैज्ञानिकों ने आखिरकार इसके सोर्स को खोज निकाला है. पता चला कि वहां एक मरा हुआ तारा यानी व्हाइट ड्वार्फ और हमारे सूरज जैसा एक तारा मौजूद है. यह व्हाइट ड्वार्फ हर आठ मिनट में घूमते हुए रेडियो पल्स छोड़ता है. नेचर एस्ट्रोनॉमी में छपी इस रिसर्च से तारे के प्लाज्मा तूफानों का भी पता चला है.

Zoom

5000 प्रकाश वर्ष दूर चल रहा अजीब खेल, हर 7.9 मिनट में मुर्दा तारा धरती पर भेज रहा रेडियो पल्स. (AI Generated Image)

Science News: अंतरिक्ष से हर 7.9 मिनट में आने वाले रेडियो पल्स का स्रोत अब खगोलविदों ने पहचान लिया है. यह सिग्नल धरती से करीब 5,000 प्रकाश वर्ष दूर स्थित जीपीएम जे071507-114153 नाम के दो तारों वाले सिस्टम से मिल रहा है. इस जोड़ी में एक व्हाइट ड्वार्फ है, यानी उस तारे का घना बचा हुआ केंद्र जो अपना जीवन पूरा कर चुका है. दूसरा तारा हमारे सूरज जैसा जी-टाइप स्टार है. वैज्ञानिकों के मुताबिक व्हाइट ड्वार्फ हर 7.9 मिनट में एक बार घूमता है, जबकि दोनों तारों की आपसी परिक्रमा करीब 1.3 दिन में पूरी होती है. यह फर्क इसलिए अहम है क्योंकि अब तक ऐसे रेडियो पल्स ज्यादातर रेड ड्वार्फ वाले सिस्टम में मिले थे. नई रिसर्च 12 नवंबर 2026 को ‘नेचर एस्ट्रोनॉमी’ में छपी है. टीम ने 100 घंटे से ज्यादा रेडियो डेटा जांचकर व्हाइट ड्वार्फ की गति की पुष्टि भी की.

रेडियो पल्स से व्हाइट ड्वार्फ की पहचान कैसे हुई?

इस स्टार सिस्टम को लॉन्ग पीरियड ट्रांजिएंट यानी एलपीटी की श्रेणी में रखा गया है. ऐसे खगोलीय सिस्टम से कुछ मिनटों या घंटों के अंतराल पर रेडियो सिग्नल निकलते हैं. ये सिग्नल कुछ समय के लिए दिखाई देते हैं और फिर गायब हो जाते हैं.

रिसर्च टीम के प्रमुख सैम मैकस्वीनी ने बताया कि पल्स की स्पष्टता ने व्हाइट ड्वार्फ की स्थिति और उसकी गति को समझने में मदद की. टीम ने इसकी पुष्टि के लिए 100 घंटे से अधिक रेडियो डेटा का विश्लेषण किया.

इस अनोखे सिस्टम में एक छोटा और अत्यधिक ऊर्जावान ‘व्हाइट ड्वार्फ पल्सर’ शामिल है, जो हमारे सूर्य जैसे एक बहुत बड़े तारे के चारों ओर चक्कर लगा रहा है. (Image Credit: N Hurley-Walker)

दूर मौजूद तारे पर प्लाज्मा के बड़े लूप का पता कैसे चला?

इस खोज का महत्व सिर्फ रेडियो सिग्नल का स्रोत पहचानने तक सीमित नहीं है. इन पल्स की मदद से वैज्ञानिकों को साथी तारे की सतह पर होने वाली गतिविधियों के संकेत भी मिले हैं. यह तारा हमारे सूरज की तरह जी-टाइप स्टार है.

हर्ले-वॉकर के मुताबिक, इतने दूर स्थित तारे पर होने वाले बदलावों को रेडियो संकेतों की मदद से पहचानना खगोल विज्ञान के लिए उपयोगी साबित हो सकता है.

व्हाइट ड्वार्फ से निकलने वाली किरणें दूसरे तारे के वायुमंडल से होकर गुजरती हैं, जिससे उसके व्यवहार के बारे में संकेत मिलते हैं. (Image Credit: N Hurley-Walker)
img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login



Source link