आलिया भट्ट की 5 धांसू फिल्में, ओटीटी पर मचा चुकी धमाल, एक्शन, रोमांस और सस्पेंस का देखने को मिलेगा डबल डोज

आलिया भट्ट की 5 धांसू फिल्में, ओटीटी पर मचा चुकी धमाल, एक्शन, रोमांस और सस्पेंस का देखने को मिलेगा डबल डोज


Last Updated:

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत में ही फैंस का दिल जीत लिया था. डेब्यू उन्होंने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ दे ईयर’ से किया था.इसके बाद उन्होंने हर तरह के रोल निभाकर साबित किया कि एक्टिंग में उनका कोई सानी नहीं हैं. उन्होंने अपने करियर में रोमांस से लेकर एक्शन और कॉमेडी तक हर तरह की फिल्मों में काम किया है. लेकिन अगर आप भी उनकी ये फिल्में घर बैठे देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ओटीटी पर मौजूद उनकी ये 5 फिल्में आपका दिन बना देंगी.

नई दिल्ली. बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने हर किरदार में जान फूंक देती हैं. उनके कुछ रोल देखकर तो लोगों ने दांतों तले उंगलिया दबा ली थी कि आलिया ने क्या गजब एक्टिंग की है. उन्होंने रोमांस, ड्रामा, एक्शन और कॉमेडी जैसी अलग-अलग तरह की फिल्मों में काम किया है. उनकी कई फिल्मों को ओटीटी पर भी काफी पसंद किया गया है. अगर आप आलिया भट्ट की फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो उनकी इन 5 फिल्मों को अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं. इनमें आपको दमदार एक्शन, परिवार की कहानी, रोमांस और सस्पेंस देखने को मिलेगा.

इनमें पहली है, ‘अल्फा’ . फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ नजर आई थी. इस स्पाई-एक्शन फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था. ‘अल्फ़ा’ 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसके बाद यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को नेटफ्लिक्स पर ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी और बॉबी देओल नजर आएंगे.YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों में जासूसी, मिशन और खतरनाक मुकाबले देखने को मिलते हैं.

दूसरी है ‘जिगरा’. आलिया भट्ट की ये फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी. ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें आलिया भट्ट ने लीड रोल निभाया था. फिल्म की कहानी एक ऐसी बहन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने भाई को बचाने के लिए हर मुश्किल का सामना करती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आलिया भट्ट ने फिल्म में एक मजबूत और हिम्मत वाली बहन का किरदार निभाया है.कहानी में परिवार का प्यार, मुश्किल हालात और भाई-बहन के रिश्ते को दिखाया गया है.ये भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

तीसरी है, साल 2023 में आई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’. आलिया की इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में भी लोगों ने उनके काम को काफी पसंद किया था. फिल्म में आलिया की जोड़ी रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं. करण जौहर के निर्देशन में बनी ये फिल्म प्यार के साथ परिवार की कहानी भी दिखाती है. फिल्म में दो अलग-अलग सोच और माहौल वाले परिवारों के बीच रिश्तों को उलझन को दिखाया गया है. इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.

चौथी है, ‘हार्ट ऑफ स्‍टोन’. गैल गडोट और आलिया भट्ट की जासूसी-थ्र‍िलर फिल्‍म 11 अगस्‍त को ओटीटी प्‍लेटफॉर्म नेटफ्ल‍िक्‍स पर रिलीज हुई थी. टॉम हार्पर के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म एक हॉलीवुड एक्शन थ्रिलर फिल्म है.

इसमें गैल गैडोट और आलिया भट्ट अहम भूमिकाओं में नजर आई हैं. फिल्म की कहानी जासूसी, खतरनाक मिशन और तकनीक से जुड़ी दुनिया के आसपास घूमती है.आलिया भट्ट ने इस फिल्म के जरिए हॉलीवुड की एक्शन फिल्मों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

पांचवी है, डार्लिंग्स. साल 2022 में रिलीज हुई एक डार्क कॉमेडी और थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शेफाली शाह और विजय वर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. फिल्म की कहानी घरेलू रिश्तों, मुश्किल हालात और एक महिला के संघर्ष को दिखाती है. आलिया भट्ट ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के साथ इसे प्रोड्यूस भी किया है. इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link