Chhath Puja 2026 rare mangal guru ketu conjunction forms in magha nakshatra after 400 years | छठ महापर्व पर मघा नक्षत्र में बना 400 साल बाद मंगल-गुरु-

Chhath Puja 2026 rare mangal guru ketu conjunction forms in magha nakshatra after 400 years | छठ महापर्व पर मघा नक्षत्र में बना 400 साल बाद मंगल-गुरु-


Chhath Puja 2026 Rare Planetary Conjunction: छठ महापर्व 2026 इस बार ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास बताया जा रहा है. सूर्य देव को समर्पित चार दिवसीय छठ पूजा 13 नवंबर से 16 नवंबर तक मनाई जाएगी. इस दौरान एक दुर्लभ ग्रहों का संयोग बनने का दावा किया जा रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सिंह राशि में मघा नक्षत्र के दौरान मंगल, गुरु और केतु की युति बन चुकी है. दावा है कि मघा नक्षत्र में ऐसा संयोग इससे पहले साल 1635 में बना था यानी करीब 400 साल बाद इस तरह का दुर्लभ संयोग बनने की बात कही जा रही है. खास बात यह है कि यह संयोग छठ महापर्व के दोनों प्रमुख अनुष्ठानों संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य के आसपास बन रहा है.

छठ पूजा 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां
13 नवंबर दिन शुक्रवार: नहाय-खाय से छठ महापर्व की शुरुआत
14 नवंबर दिन शनिवार: खरना, इसके बाद करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू
15 नवंबर दिन रविवार: अस्त होते सूर्य को संध्या अर्घ्य
16 नवंबर दिन सोमवार: उगते सूर्य को उषा अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण

छठ पूजा के दौरान कैसे बनेगा मंगल-गुरु-केतु का संयोग?
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, मंगल ग्रह 12 नवंबर की शाम सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जहां पहले से गुरु ग्रह और छाया ग्रह केतु मौजूद थे. इस तरह सिंह राशि में मंगल, गुरु और केतु की युति बन रही है. इसके बाद छठ पूजा के तीसरे दिन यानी 15 नवंबर की सुबह करीब 6 बजे मंगल और केतु एक ही अंश पर पहुंचने का दावा किया जा रहा है. यह दिन रविवार होगा, जिसे सूर्य देव की उपासना के लिए विशेष माना जाता है.

इसी दिन शाम को व्रती जल में खड़े होकर पश्चिम दिशा की ओर मुख करके अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देंगे, उस समय चंद्रमा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर कर रहे होंगे. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का स्वामी स्वंय सूर्य हैं. इसके अगले दिन यानी 16 नवंबर को दोपहर से पहले मंगल और गुरु एक-दूसरे के समान अंश पर पहुंचने की स्थिति बनेगी. इस तरह छठ महापर्व के दौरान ग्रहों की स्थिति को ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

छठ महापर्व पर नीच राशि में रहेंगे सूर्य देव
इस बार छठ पूजा के दौरान एक और खास ज्योतिषीय स्थिति देखने को मिलेगी. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य देव तुला राशि में नीच के माने जाते हैं. 13 से 16 नवंबर तक सूर्य तुला राशि में ही रहेंगे. बताया जा रहा है कि 16 नवंबर की शाम करीब 7 बजकर 43 मिनट पर सूर्य देव तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. यानी छठ महापर्व के दोनों प्रमुख अर्घ्य सूर्य के तुला राशि में रहते हुए ही संपन्न होंगे. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य देव की उपासना से आत्मविश्वास, मान-सम्मान, स्वास्थ्य और पारिवारिक सुख की कामना की जाती है. ऐसे में इस बार छठ के दौरान सूर्य की पूजा को ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व दिया जा रहा है.

मघा नक्षत्र का छठ पूजा से क्या है संबंध?
ज्योतिष शास्त्र में मघा नक्षत्र को पितरों यानी पूर्वजों का नक्षत्र माना जाता है. यह सिंह राशि में स्थित है, जिसके स्वामी भी सूर्य हैं. सूर्य को पिता, आत्मबल और वंश परंपरा का कारक माना जाता है. वहीं, छठ महापर्व का संबंध भी परिवार, संतान और पारिवारिक खुशहाली से जुड़ा हुआ है. माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना के लिए कठिन निर्जला व्रत रखती हैं. छठी मैया को संतान की रक्षा करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है. दो दिन सूर्यदेव को अर्घ्य भी दिया जाता है.

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, केतु पूर्वजन्म के कर्मों और पितृ ऋण का प्रतीक है. गुरु को संतान और ज्ञान का कारक माना जाता है, जबकि मंगल साहस, ऊर्जा और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है. इस लिहाज से मंगल, गुरु और केतु का संयोग परिवार और संतान से जुड़े विषयों के लिए विशेष माना जा रहा है.

5 राशियों पर ग्रहों के संयोग का सबसे अधिक प्रभाव

  1. सिंह राशि: यह संयोग सिंह राशि में बनने के कारण इस राशि के जातकों पर इसका प्रभाव विशेष माना जा रहा है. आत्मविश्वास, करियर और पारिवारिक मामलों में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद की जा सकती है.
  2. मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए यह समय करियर और भाग्य के लिहाज से अनुकूल रह सकता है. नौकरी में तरक्की और नए अवसर मिलने के संकेत हैं.
  3. धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है. भाग्य का साथ मिलने और करियर में नई संभावनाएं बनने की उम्मीद है.
  4. कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को वैवाहिक जीवन और साझेदारी के मामलों में विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी. रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए सूर्य देव की उपासना लाभकारी मानी जा सकती है.
  5. मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए परिवार और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा. छठी मैया और सूर्य देव की आराधना से सुख-शांति की कामना कर सकते हैं.



Source link