सिर पर थे बोर्ड एग्जाम, हीरोइन बनने के जुनून में माधुरी ने साइन की डेब्यू फिल्म, मगर मेकर्स ने दे दिया सरप्राइज

सिर पर थे बोर्ड एग्जाम, हीरोइन बनने के जुनून में माधुरी ने साइन की डेब्यू फिल्म, मगर मेकर्स ने दे दिया सरप्राइज


Last Updated:

माधुरी दीक्षित शो ‘कोण होणार करोडपती’ को होस्ट कर रही हैं, जहां एक्टर अशोक सराफ गेस्ट बनकर पहुंचें. उन्होंने सेट पर अपनी पहली फिल्म ‘अबोध’ की शूटिंग के दिनों को याद किया. एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म की शूटिंग कुछ महीनों के लिए टालनी पड़ी थी, क्योंकि उनके 12वीं के बोर्ड एग्जाम थे.

नई दिल्ली: माधुरी ने फिल्म ‘अबोध’ से जब डेब्यू किया था, तब वे सिर्फ 16 साल की थीं और अपनी 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं. वे फिलहाल शो ‘कोण होणार करोडपती’ को होस्ट कर रही हैं. क्विज शो में एक्टर अशोक सराफ गेस्ट बनकर पहुंचे और माधुरी दीक्षित संग फिल्मों की यादें बयां की. वे वहां अपनी फिल्म ‘आदि अनंत’ के प्रचार के लिए संकर्षण करहाडे के साथ पहुंचे थे.
(फोटो साभार: IMDb)

अशोक सराफ ने माधुरी दीक्षित के साथ काम करने के अनुभव को याद किया और बताया कि उनकी मुलाकात माधुरी से कई साल पहले ‘अबोध’ के सेट पर हुई थी, जो उनकी पहली फिल्म थी. माधुरी ने भी बातचीत के दौरान अपनी पढ़ाई और पहली फिल्म के बीच तालमेल बैठाने की यादें साझा कीं. (फोटो साभार: Instagram@madhuridixitnene)

माधुरी ने बताया कि उस समय वह 12वीं कक्षा में थीं और उन्हें अपनी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करनी थी. माधुरी ने बताया था , ‘उस समय मेरी 12वीं की परीक्षाएं थीं, इसलिए हमारी शूटिंग को मई तक के लिए टाल दिया गया था.’ (फोटो साभार: Instagram@madhuridixitnene)

Add News18 as
Preferred Source on Google

अशोक सराफ उन्हें ‘मैडम’ कहकर बुला रहे थे, जिस पर माधुरी ने उनसे कहा कि इतनी औपचारिकता की जरूरत नहीं है और वे उन्हें उनके नाम से बुलाएं. उन्होंने कहा, ‘आप मुझे ‘मैडम’ क्यों कह रहे हैं? मुझे माधुरी कहिए.’ (फोटो साभार: Instagram@madhuridixitnene)

अशोक सराफ ने बताया कि वह उन्हें ‘मैडम’ इसलिए कह रहे थे क्योंकि वह होस्ट की कुर्सी पर बैठी थीं. उन्होंने कहा कि अगर वे बाहर कहीं मिलते तो वह उनसे और भी सहज होकर बात करते. माधुरी ने बताया कि ‘अबोध’ के बाद उनकी अशोक सराफ से अगली मुलाकात फिल्म ‘कोयला’ के समय हुई थी. (फोटो साभार: Instagram@madhuridixitnene)

1984 में रिलीज हुई फिल्म ‘अबोध’ से माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड में कदम रखा था. बाद में 1997 में आई फिल्म ‘कोयला’ के दौरान उनकी फिर से अशोक सराफ से मुलाकात हुई. ‘कोयला’ में शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित अहम भूमिकाओं में थे.
(फोटो साभार: Instagram@madhuridixitnene)

माधुरी दीक्षित को फिल्म ‘तेजाब’ से पहचान मिली थी, जो 1988 में रिलीज हुई थी. गाने ‘एक दो तीन’ ने उन्हें पॉपुलर बना दिया था. वे रातोंरात सेंसेशन बन गई थीं. उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के लिए फिल्मफेयर नॉमिनेशन मिला था. (फोटो साभार: Instagram@madhuridixitnene)

माधुरी दीक्षित के लिए 90 का दशक शानदार रहा. उन्होंने ‘दिल’, ‘बेटा’ जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया. फिल्म बेटा का गाना ‘धक धक करने लगा’ उनकी पहचान बन गया. फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ से उनका स्टारडम सातवें आसमान पर पहुंच गया. (फोटो साभार: Instagram@madhuridixitnene)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link