Last Updated:
वैज्ञानिकों को एक ऐसी अनोखी मछली मिली है, जिसे उन्होंने ‘दस लाख में एक’ की खोज बताया है. इस मछली का पूरा शरीर चमकीले पीले-नारंगी रंग का है. हैरानी की बात यह है कि यह मछली काफी कमजोर पाई गई, जिस कारण से उसे तुरंत कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में जांच के लिए भेजा गया है.
वैज्ञानिकों ने इस पीले रंग की मछली को ‘लाखों में एक’ जैसी खोज बताया है. (फोटो- Instagram@usfws)
हमारी प्रकृति में कई ऐसे अजूबे मौजूद हैं, जिन्हें देखकर वैज्ञानिक भी हैरान रह जाते हैं. अमेरिका के न्यूयॉर्क में ऐसी ही एक बेहद दुर्लभ मछली मिली है, जिसका रंग देखकर जीव वैज्ञानिकों की आंखें खुली रह गईं. यह मछली वैसे तो आमतौर पर गहरे रंग की होती है, लेकिन इस मछली का पूरा शरीर पीले-नारंगी रंग का है. वैज्ञानिकों ने इसे ‘लाखों में एक’ जैसी खोज बताया है. इसकी खासियत सिर्फ इसका अनोखा रंग नहीं, बल्कि इसके पीछे छिपी एक दुर्लभ जेनेटिक्स भी है.
ब्रिटिश टैबलॉयड द सन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, यह बेहद दुलर्भ मछली न्यूयॉर्क के ओस्वेगो हार्बर में मिली है. अमेरिकी वन्यजीव सेवा (USFWS) के जीव वैज्ञानिकों ने इसे पकड़ा. यह बर्बोट (Burbot) प्रजाति की मछली है, जिसका वैज्ञानिक नाम लोटा लोटा है. इसके शरीर का असामान्य पीला-नारंगी रंग एक दुर्लभ जेनेटिक स्थिति के कारण है, जिसे जैंथोक्रोमिज्म (Xanthochromism) कहा जाता है.
क्या है जैंथोक्रोमिज्म, जो मछली को बना देता है पीला?
आमतौर पर बर्बोट मछलियों का रंग पीला-नारंगी नहीं होता. लेकिन इस मछली में जैंथोक्रोमिज्म नाम की दुर्लभ स्थिति पाई गई है. यह एक आनुवंशिक बदलाव से जुड़ी स्थिति है, जिसमें सामान्य रंगद्रव्य प्रभावित होते हैं और शरीर का रंग असामान्य रूप से पीला या नारंगी दिखाई देने लगता है.
View this post on Instagram