Last Updated:
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के अहम किरदारों को बेहतरीन कलाकारों ने निभाया है. कैकेयी भी इसका एक अहम किरदार है, जिसे लारा दत्ता ने निभाया है. उन्होंने फिल्म के सीन्स, अहम किरदारों और उनकी जटिलताओं पर बात की. उन्होंने बताया कि राम और रावण में से किस किरदार को निभाना ज्यादा मुश्किल है? रणबीर कपूर और यश के अभिनय क्षमता पर भी बात की.
नई दिल्ली: ‘रामायण’ फिल्म के इंटरवल के बीच दर्शक रो रहे थे और लारा दत्ता के किरदार से नफरत जता रहे थे. आखिर, कैकेयी की मांग की वजह से भगवान राम को 14 साल के लिए वनवास भेजना गया था. लारा दत्ता इस नफरत को अपनी तारीफ मानती हैं. उन्होंनेअब राम और रावण के किरदारों में रणबीर कपूर और यश की परफॉर्मेंस की तुलना की. उन्होंने बताया कि कौन सा किरदार निभाना ज्यादा मुश्किल था. (फोटो साभार: Instagram@larabhupathi)
लारा दत्ता ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि राम का किरदार रावण की तुलना मुश्किल है. उन्होंने रावण के रोल में यश की तारीफ की. उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा, ‘रावण के पास वे सभी इमोशनल साधन मौजूद थे जिनका इस्तेमाल एक अभिनेता कर सकता है, जबकि राम के पास ऐसा नहीं था. उन्हें भगवान का रूप लेना था. मुझे उम्मीद है कि लोग समझेंगे कि रावण की तुलना में राम के किरदार को निभाना कितना ज्यादा कठिन है.’ (फोटो साभार: Instagram@larabhupathi)
लारा दत्ता ने कैकेयी के किरदार की कई परतों को सामने रखा. कैकेयी एक योद्धा राजकुमारी थीं, जिन्होंने जीवन में कई मुश्किलों का सामना किया. जन्म के समय अपनी मां को खोया, युद्ध में राजा दशरथ की जान बचाई और उनकी सबसे प्रिय रानी बनीं. लारा दत्ता ने ‘कोप भवन’ के सीन के बारे में विस्तार से बात की, जिसमें भगवान राम के वन जाने से पहले उनका और रानी कैकेयी का आमना-सामना होता है. लारा को कैकेयी का किरदार निभाने में संतुष्टि मिली. (फोटो साभार: Instagram@larabhupathi)
Add News18 as
Preferred Source on Google
‘रामायण’ में कोप भवन वाला सीन काफी इमोशल है. लारा दत्ता ने कहा, ‘एक कलाकार के तौर पर अगर आप उस भावना को सही ढंग से नहीं दिखा पाते, तो पूरी फिल्म की लय बिगड़ सकती है. उस सीक्वेंस को डिजाइन करने और तय करने में बहुत मेहनत लगी. जब हम इसकी शूटिंग कर रहे थे, तो सेट पर गंभीर माहौल बन गया था. वहां एक गहरा दुख महसूस किया जा सकता था. एक एक्टर के तौर पर उन सीन्स को निभाते हुए हम भी इसे महसूस कर पा रहे थे.’ (फोटो साभार: Instagram@larabhupathi)
‘रामायण’ में कैकेयी और राम के बीच टकराव होता, जिससे पूरी कहानी आगे बढ़ती है. वह सीन तब का है, जब राम बने रणबीर वन की ओर प्रस्थान से पहले राज्यसभा में आते हैं. लारा दत्ता ने उस सीन को याद करते हुए रणबीर की अभिनय क्षमता की तारीफ की. वे बोलीं, ‘वे एक मल्टी टैलेंटेड एक्टर हैं. उन्होंने फिल्म में सबको चौंका दिया. जब आप ईश्वर का किरदार निभा रहे होते हैं, तो आप क्रोध, दुख और खुशी से ऊपर उठ जाते हैं. उस तरह के वैराग्य को बनाए रखना और फिर भी अपनी आंखों के जरिए सब कुछ कह देना, बेहद कठिन है.’
(फोटो साभार: Instagram@larabhupathi)
लारा दत्ता ने बताया कि उन्होंने कैकेयी का किरदार निभाते हुए पछतावा, अपराधबोध, मायूसी जैसी भावनाओं का एहसास किया. उन्हें कैकेयी जैसे जटिल किरदार को निभाने के लिए काफी तैयारी करनी पड़ी. उन्होंने किरदार की उन चीजों पर गौर किया, जो पर्दे पर नहीं दिखतीं. वे कहती हैं, ‘उनमें बहुत स्वाभिमान था. उन्होंने युद्ध के मैदान में दशरथ की जान बचाई थी, जिसके बदले में दशरथ ने उन्हें वचन दिया था कि उनकी पहली संतान ही सिंहासन पर बैठेगी. वह दशरथ की सबसे प्रिय रानी भी थीं. वह सच में राम से बहुत प्यार करती थीं, शायद अपने खुद के बेटे से भी ज्यादा.’ (फोटो साभार: Instagram@larabhupathi)
लाता दत्ता ने मां के दिल की जटिलता और विरोधाभास को बयां किया. वे किरदार पर कहती हैं, ‘मंथरा उन्हें याद दिलाती है- क्या तुम अपने बेटे की किस्मत किसी और को छीन लेने दोगी? अगर तुम उसका हक उससे छिन जाने दोगी, तो तुम कैसी मां कहलाओगी? मुझे लगता है कि यहीं वह दुविधा में फंस गई थीं.’ लारा मानती हैं कि कैकेयी सबसे गलत समझी गई किरदार हैं. (फोटो साभार: Instagram@larabhupathi)