यूपी में 181 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस? सपा से सीट शेयरिंग पर अखिलेश ने जलेबी की तरह दिया घुमा दिया

यूपी में 181 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस? सपा से सीट शेयरिंग पर अखिलेश ने जलेबी की तरह दिया घुमा दिया


Last Updated:

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन के अहम चेहरे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कांग्रेस की डिमांड सामने रखी है. अखिलेश ने इसका जवाब डायरेक्ट नहीं बताते हुए जलेबी की तरह घुमाते हुए बताया कि 181 सीटों की मांग कांग्रेस ने अपने लिए की है.

Zoom

सपा-कांग्रेस गठबंधन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन में चुनाव लड़ने की तैयारी की है. लेकिन किसको कितनी सीटें मिलेंगी, यह क्लिअर नहीं है. विपक्ष का सबसे बड़ा चेहरा और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कांग्रेस की डिमांड सामने रखी है. अखिलेश ने इसका जवाब डायरेक्ट नहीं बताते हुए जलेबी की तरह घुमाते हुए बताया कि 181 सीटों की मांग कांग्रेस ने अपने लिए की है.

मीडिया हाउस हिंदुस्तान टाइम्स की लीडरशिप समिट 2026 में एंकर पत्रकार के साथ बातचीत में अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर स्पष्ट बात रखी. अखिलेश ने कहा कि मैंने और समाजवादी पार्टी ने मन बना लिया है कि कुल 403 में से कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. और इस बार इंडिया गठबंधन मिलकर बीजेपी को हराने जा रहा है.

यह सवाल पूछे जाने पर कि कांग्रेस ने कितनी सीटें मांगी हैं? क्या 100 सीटें मांगी गई हैं? इस पर अखिलेश ने कहा कि 100 तो कम बता रहे हैं. कांग्रेस पार्टी और हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं. इससे काफी अधिक सीटें उनकी तरफ से मांगी गई हैं. इसके बाद यह पूछे जाने पर कि क्या 200 सीटें मांगी गई हैं, अखिलेश बोले- उससे थोड़ी कम.

होस्ट पत्रकार की तरफ से पूछे जाने पर कि थोड़ी कम मतलब क्या 180 सीटें मांगी गई हैं? अखिलेश यादव ने कहा कि 180 में एक और जोड़ दीजिए. यानी 181. यूपी चुनाव में अखिलेश ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर यह बात रखी है. 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अभी तक केवल अटकलें लगाई जा रही थी कि INDIA गठबंधन में क्या डिमांड है.

यूपी की सत्ता से सपा 2017 से तो कांग्रेस 1989 से ही दूर हैं. 2024 के लोकसभा चुनावों में दोनों दलों ने गठबंधन करके बीजेपी को पिछाड़ दिया था. इस गठबंधन को कुल 80 में से 43 सीटें हासिल हुईं और वोट प्रतिशत 43.52 प्रतिशत रहा. इसमें कांग्रेस ने 17 और सपा ने 26 सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं भाजपा की संख्या 2019 में 62 से घटकर 2024 चुनाव में 33 तक रह गई थी.



Source link