इंटरनेशनल स्टेज पर लीडर्स की मुलाकातें अक्सर चर्चा में रहती हैं, लेकिन कभी-कभी एक छोटा सा मोमेंट भी सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो जाता है. ऐसा ही कुछ डबलिन में हुई ‘यूरोपियन पॉलिटिकल कम्युनिटी’ (EPC) की मीटिंग में देखने को मिला. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों(Emmanuel Macron) जब आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रुन फ्रोस्टाडोटिर से मिले, तो उन्हें गले लगाकर ग्रीट करने के लिए आगे बढ़े. लेकिन अगले ही पल पीएम का रिएक्शन कुछ ऐसा था कि पूरा मोमेंट ऑकवर्ड बन गया. कैमरे में कैद यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है.
क्या है पूरा मामला?
शिखर सम्मेलन के दौरान जब सभी यूरोपियन लीडर आपस में मिल रहे थे, तभी इमैनुएल मैक्रों ने आइसलैंड की पीएम क्रिस्ट्रुन फ्रोस्टाडोटिर का अभिवादन करते हुए उन्हें गले लगाने के लिए आगे झुकने की कोशिश की. लेकिन, जैसे ही मैक्रों आगे बढ़े, फ्रोस्टाडोटिर थोड़ा पीछे हट गईं. यह पल कैमरे में कैद हो गया और एक दोस्ताना मुलाकात का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के अभिवादन (Greetings), हैंडशेक और मेल-मुलाकातों के ऐसे कई वीडियो पहले भी सोशल मीडिया पर चर्चा और मीम्स का विषय बन चुके हैं.
फ्रेंच पीएम के साथ पहले भी हो चुका है ऐसे
हाल ही में अंकारा में हुई नाटो समिट के दौरान मैक्रों का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन की पत्नी एमीन एर्दोआन के हाथ पर किस करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने तुरंत अपना हाथ पीछे खींच लिया था.
इसी साल इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ उनकी मुलाकात के दौरान भी एक अजीब फुसफुसाहट और लंबे समय तक गाल से गाल मिलाकर ग्रीटिंग करने का वीडियो काफी चर्चा में रहा था, जिसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया था.
डोनाल्ड ट्रंप के साथ ‘टग-ऑफ-वार’ हैंडशेक:
मैक्रों और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हैंडशेक (हाथ मिलाने) के तरीके हमेशा से चर्चा में रहे हैं. ट्रंप के साथ उनके कई बार ‘डेथ ग्रिप’ और कड़े मुकाबले वाले हैंडशेक वायरल हो चुके हैं, जिन्हें लेकर मैक्रों ने खुद एक बार कहा था कि वह उनका एक ‘इंटेंशनल मोमेंट’ था ताकि यह दिखाया जा सके कि वह किसी के आगे झुकने वाले नहीं हैं.
जब महिला नेताओं ने तय की अपनी बाउंड्रीज, बना ग्लोबल हेडलाइंस-
एंजेला मर्केल और डोनाल्ड ट्रंप का हैंडशेक (2017)-
जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल जब पहली बार व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने गईं, तो दुनिया के सबसे चर्चित हैंडशेक विवादों में से एक हुआ. ओवल ऑफिस में जब मीडिया ने दोनों से हाथ मिलाने को कहा, तो मर्केल ने ट्रंप की तरफ देखा और पूछा कि क्या वह हाथ मिलाना चाहेंगी. ट्रंप ने कोई जवाब नहीं दिया, सामने देखते रहे और अपने हाथों को आपस में बांध लिया. मर्केल के चेहरे पर एक असहज और सख्त मुस्कान थी. इस बॉडी लैंग्वेज ने अमेरिका और जर्मनी के बीच उस दौर की ठंडी राजनीतिक दूरियों को पूरी तरह बयां कर दिया था.
थेरेसा मे और डोनाल्ड ट्रंप का हाथ पकड़ना (2017)-
ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री थेरेसा मे जब ट्रंप से मिलने वॉशिंगटन गईं, तो व्हाइट हाउस से निकलते वक्त एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें ट्रंप ने अचानक थेरेसा मे का हाथ अपने हाथ में थाम लिया और काफी देर तक वैसे ही चलते रहे. बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट्स ने इसे ट्रंप के ‘डोमिनेंस’ (दबदबा दिखाने) के प्रयास के रूप में देखा था. ब्रिटेन में इसे लेकर काफी आलोचना हुई थी कि ब्रिटिश पीएम को इस तरह हाथ पकड़कर चलने पर मजबूर नहीं होना चाहिए था.
जसिंडा अर्डर्न और डोनाल्ड ट्रंप का ‘मुकाबला’ (2019)-
न्यूजीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री जसिंडा अर्डर्न और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात के दौरान भी बॉडी लैंग्वेज की काफी चर्चा हुई थी. जब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने मजाक में पूछा कि क्या वह दोनों ओबामा जैसी किसी डील पर बात कर रहे हैं, तो अर्डर्न ने बहुत ही शांत, आत्मविश्वास से भरी और सख्त बॉडी लैंग्वेज के साथ उस सवाल को तुरंत खारिज किया. उनकी कड़ाई और चेहरे के हाव-भाव ने साफ कर दिया था कि वह किसी भी वैश्विक नेता के सामने खुद को कमजोर या असहज नहीं होने देंगी.
डिस्क्लेमर: इस लेख में शामिल वीडियो और घटनाओं की जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर वायरल दृश्यों पर आधारित है. नेताओं की बॉडी लैंग्वेज और उनके व्यवहार को लेकर की गई टिप्पणियां केवल दृश्य के संदर्भ में हैं. किसी के इरादों या निजी भावनाओं के बारे में कोई दावा नहीं किया गया है.