Chhattisgarh Milk Price: सुबह की चाय होगी फीकी, छत्तीसगढ़ में बढ़े दूध के दाम; तुरंत जानें नया रेट

Chhattisgarh Milk Price: सुबह की चाय होगी फीकी, छत्तीसगढ़ में बढ़े दूध के दाम; तुरंत जानें नया रेट


Last Updated:

छत्तीसगढ़ में दूध के पैकेट के दाम बढ़ गए हैं. देवभोग, मदर डेयरी और सांची के दूध के पैकेट (टोंड) अब तक 60 रुपए प्रति लीटर मिल रहे थे. अब उसके लिए लोगों को 62 रुपए चुकाने होंगे. इसका असर आम आदमी पर पड़ना बिल्कुल तय है. नई दरों के लागू होने से आम परिवारों का मासिक बजट बिगड़ना तय है.

Zoom

छत्तीसगढ़ में बढ़े दूध के दाम (AI तस्वीर)

Chhattisgarh Milk Price Hike: छत्तीगढ़ में आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है. महंगाई की मार अब डेयर प्रोडक्ट तक पहुंच गई है. राज्य की प्रमुख डेयरी कंपनियों ने दूध के दामों में 2 से लेकर 4 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है. बाजार में अब नई और बढ़ी हुई MRP वाले दूध के पैकेट की सप्लाई शुरू हो गई है, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ना तय है और लोगों की रसोई का बजट बिगड़ना भी तय है.

कौन-सा दूध कितना महंगा हुआ?
दूध कंपनियों द्वारा की गई इस बढ़ोतरी का असर लगभग हर बड़े ब्रांड पर पड़ा है. नियमित रूप से इस्तेमाल होने वाले स्टैंडर्ड और टोंड दूध के साथ-साथ फुल क्रीम वेरिएंट के दाम भी बढ़े हैं.

किस ब्रांड पर बढ़े रुपए

‎देवभोग दूध के अब प्रति लीटर दाम 60 रुपए से बढ़कर 62 रुपए हो गए हैं.
‎
‎मदर डेयरी के रेट 60 रुपए से 62 रुपए हो गए हैं.
‎
‎इसी तरह सांची दूध भी प्रति लीटर 60 से 62 रुपए में मिल रहा है.
‎
‎देवभोग, मदर डेयरी, अमूल, वचन के गोल्ड प्रोडक्ट में 4 रुपए प्रति लीटर बढ़ोतरी हुई है.

दुकानदार भी क्यों है मायूस?
अब दूध के दाम बढ़ने की वजह से एक ओर मध्यमवर्गीय परिवारों का मासिक खर्च बढ़ गया है. राजधानी रायपुर के स्थानीय किराना और डेयरी संचालकों का कहना है कि कंपनियों ने दूध के पैकेट पर नई एमआरपी प्रिंट करके भेजना शुरू कर दिया है, लेकिन इस बढ़ोतरी का कोई लाभ उन्हें नहीं मिला है. उनका प्रॉफिट मार्जिन नहीं बढ़ा है.



Source link