दुनिया के रक्षा बाजार में आजकल एक ही नाम की सबसे ज्यादा गूंज है, और वो है भारत और रूस की साझा तकनीक से बनी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ‘ब्रह्मोस’! ये मिसाइल अपनी अचूक मारक क्षमता और रफ्तार के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है. बात यहां तक फैल गई है कि जो देश खुद पाकिस्तान को अपने घातक हथियार बेचता है, आज वो खुद भारत के इस ब्रह्मास्त्र पर फिदा हो गया है. उस देश के डिफेंस एक्सपर्ट और मीडिया इस मिसाइल की ताकत के कसीदे पढ़ रहे हैं. इस मुल्क के सिर पर अमेरिका और नाटो का ‘न्यूक्लियर अंब्रेला’ भी मौजूद है, इसके बावजूद वो भारत की इस सुपरसोनिक तकनीक पर ललचा रहा है.
BrahMos-NG पर फिदा हुआ तुर्की
तुर्की एक ऐसा देश है जो 1952 से NATO का सदस्य है और अमेरिका के परमाणु सिक्योरिटी सिस्टम के तहत आता है. यही नहीं, तुर्की वही देश है जो भारत के पड़ोसी और कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सबसे बड़ा डिफेंस पार्टनर माना जाता है. पाकिस्तान को लड़ाकू ड्रोन, युद्धपोत और आधुनिक हथियार बेचने वाला तुर्की अब खुद भारत की ब्रह्मोस-एनजी (BrahMos-NG) मिसाइल के प्यार में पड़ता नजर आ रहा है.
अक्टूबर के अंत और नवंबर 2026 की शुरुआत में तुर्की के बड़े-बड़े डिफेंस पोर्टलों पर ब्रह्मोस की ताकत और उसके परीक्षणों को लेकर एक के बाद एक कई रिपोर्ट्स छपी हैं.
ब्रह्मोस की वो ताकत, जिसके आगे दुनिया भर के एयर डिफेंस फेल हैं
भारत की ब्रह्मोस मिसाइल कोई साधारण हथियार नहीं है, बल्कि ये आधुनिक युद्ध इतिहास का सबसे खतरनाक गेम-चेंजर साबित हुई है.
- आवाज़ से भी तीन गुना रफ्तार: ये दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में गिनी जाती है, जो मैक 3 से लेकर मैक 3.5 से भी ज्यादा की रफ्तार से दुश्मन के ठिकानों को पलक झपकते ही तबाह कर सकती है.
- रूस की ओनिक्स विरासत: रूस की मशहूर P-800 ओनिक्स मिसाइल की तकनीक पर आधारित ये मिसाइल भारत और रूस के संयुक्त उद्यम की सबसे बड़ी कामयाबी है.
- ऑपरेशन सिंदूर में तबाही का खौफ: हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान इस मिसाइल के शानदार प्रदर्शन ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. युद्ध के मैदान में इसकी सफलता ने इसे इंटरनेशनल मार्केट का सबसे हॉट प्रोडक्ट बना दिया है.
यही वजह है कि दुनिया के तमाम देश अब अपनी रक्षा जरूरतों के लिए इस भारतीय सुपरसोनिक मिसाइल पर अपनी नजरें गड़ाए बैठे हैं.
अमेरिका का न्यूक्लियर अंब्रेला होने के बावजूद ब्रह्मोस पर नजर क्यों?
अब सवाल उठता है कि जब तुर्की के पास नाटो और अमेरिका का परमाणु सुरक्षा घेरा पहले से मौजूद है, तो वह भारत की ब्रह्मोस-एनजी मिसाइल में इतनी दिलचस्पी क्यों ले रहा है?
दरअसल, न्यूक्लियर अंब्रेला केवल बहुत बड़े युद्ध या परमाणु हमले की स्थिति में काम आता है. लेकिन आज के दौर में पारंपरिक वॉरफेयर के दौरान तेजी से सटीक हमला करने की क्षमता सबसे ज्यादा मायने रखती है.
तुर्की अपने खुद के रक्षा बेड़े को मजबूत करने के साथ-साथ ग्लोबल आर्म्स मार्केट में अपनी पैठ बनाना चाहता है. भारी-भरकम ‘ब्रह्मोस-ए’ को हर लड़ाकू विमान में नहीं फिट किया जा सकता था, लेकिन ‘ब्रह्मोस-एनजी’ का छोटा आकार इसे अंतर्राष्ट्रीय एविएशन मार्केट की पहली पसंद बना रहा है.
छोटे लड़ाकू विमानों में आसानी से लगने वाली और सुपरसोनिक स्पीड से हमला करने वाली ये मिसाइल किसी भी देश की एयरफोर्स के लिए एक बहुत बड़ा गेम-चेंजर साबित हो सकती है. तुर्की के डिफेंस एक्सपर्ट्स जानते हैं कि भले ही वो अमेरिका के सुरक्षा घेरे में हों, लेकिन हवा से जमीन और हवा से समंदर पर हमला करने वाली इतनी तेज और घातक मिसाइल का विकल्प पश्चिमी देशों के पास भी मिलना मुश्किल है.
तुर्की का मीडिया क्यों पढ़ रहा है भारत के कसीदे?
अक्टूबर के आखिर और नवंबर 2026 के शुरुआती दिनों में तुर्की के रक्षा मीडिया और पोर्टल्स जैसे Savunma.net, Timeturk और ULU Savunma पर ब्रह्मोस-एनजी को लेकर एक के बाद एक कई बड़े लेख छापे गए हैं. तुर्की की मीडिया ने इस बात पर खास जोर दिया है कि कैसे ये मिसाइल अंतरराष्ट्रीय विमानन और डिफेंस मार्केट में तहलका मचाने वाली है.
तुर्की के रक्षा पोर्टल्स ने इस मिसाइल के एरोडायनामिक डिजाइन, थ्रस्ट कर्व, सीकर टेक्नोलॉजी और गाइडेंस सिस्टम जैसे बेहद बारीक तकनीकी आंकड़ों तक पर लंबी चर्चाएं की हैं. हालांकि, जानकारों का मानना है कि तुर्की का मीडिया मुख्य रूप से भारत की IDRW जैसी डिफेंस वेबसाइट्स और रिपोर्ट्स की जानकारियों को ही री-रिपोर्ट कर रहा है, जो इस बात का सबूत है कि तुर्की की नजरें भारत की इस मिसाइल तकनीक पर कितनी बारीकी से टिकी हुई हैं.
पाकिस्तान को हथियार बेचने वाला तुर्की खुद क्यों फैला रहा है हाथ?
ये बात किसी से छिपी नहीं है कि तुर्की और पाकिस्तान के बीच डिफेंस के क्षेत्र में बहुत गहरी दोस्ती है. तुर्की अपने घातक बायकरतार ड्रोन और अन्य सैन्य उपकरण पाकिस्तान को बेचता रहा है. लेकिन जब बात सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की आती है, तो पाकिस्तान के पास ऐसी स्वदेशी या अत्याधुनिक तकनीक नहीं है जो भारत के ब्रह्मोस का मुकाबला कर सके.
तुर्की के रक्षा विश्लेषकों अच्छी तरह जानते हैं कि अगर दक्षिण एशिया या वैश्विक बाजार में अपनी धमक बनाए रखनी है, तो भारत की मिसाइल तकनीक की काट या उसके जैसी क्षमता होना कितना जरूरी है. इसके अलावा, तुर्की अपने रक्षा उद्योग को ग्लोबल स्तर पर एक बड़ा निर्यातक बनाना चाहता है. वो देख रहा है कि कैसे फिलीपींस जैसे देश भारत से ब्रह्मोस खरीद रहे हैं. ऐसे में, तुर्की इस पर कड़ी नजर बनाए हुए है कि भारत की ये तकनीक ग्लोबल डिफेंस मार्केट में क्या भूचाल ला रही है.
क्या तुर्की ब्रह्मोस खरीदने के लिए आगे आएगा?
भले ही तुर्की के पास नाटो और अमेरिका का न्यूक्लियर अंब्रेला और रक्षा सुरक्षा मौजूद हो, लेकिन आधुनिक युद्ध में मिसाइल पावर का कोई विकल्प नहीं है. तुर्की के मीडिया में ब्रह्मोस-एनजी को लेकर अचानक शुरू हुई चर्चा इस बात का साफ संकेत है कि भारत की डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग अब इतनी ताकतवर हो चुकी है कि दुनिया के बड़े-बड़े देश चाहकर भी उसे नजरअंदाज नहीं कर पा रहे हैं. आज जो देश दूसरों को हथियार बेचता है, अगर आने वाले दिनों में वो भारत के सामने इस मारक तकनीक के लिए हाथ फैलाता है, तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं होगी!