‘राजीव को रोका था, राहुल को नहीं…’ सोनिया गांधी ने अपनी किताब में अमेठी और रायबरेली को लेकर क्या लिखा?

‘राजीव को रोका था, राहुल को नहीं…’ सोनिया गांधी ने अपनी किताब में अमेठी और रायबरेली को लेकर क्या लिखा?


कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ मार्केट में धूम मचा रखा है. इस किताब में सोनिया गांधी की राजनीति में आने से लेकर अबतक सारी कहानी है. राहुल गांधी के राजनीति में आने से लेकर प्रियंका गांधी की अमेठी में सक्रियता तक, किताब के ये किस्से 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को अपनी विरासत याद दिलाने का मौका दे सकते हैं. लेकिन क्या इससे पार्टी को वोटों का फायदा भी मिलेगा? जानिए सोनिया गांधी की नजर यूपी कहां है?

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ 10 नवंबर 2026 को बाजार में आ गई है. सोनिया गांधी ने इसे राजनीतिक किताब के बजाय अपनी जिंदगी, परिवार, रिश्तों और अनुभवों का निजी दस्तावेज बताया है. हालांकि, इसमें दर्ज कई राजनीतिक प्रसंग ऐसे हैं, जिनका उत्तर प्रदेश की राजनीति से सीधा रिश्ता है. खासकर अमेठी और रायबरेली का जिक्र इसे यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिहाज से भी महत्वपूर्ण बना देता है.

सोनिया गांधी ने अपनी किताब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान का एक चौंकाने वाला किस्सा साझा किया है.

सोनिया की किताब में राय बरेली और अमेठी कहां?

किताब में सोनिया गांधी ने बताया है कि किस तरह राजीव गांधी अमेठी से जुड़े थे, राहुल गांधी का इस क्षेत्र से लगाव कैसे बढ़ा और प्रियंका गांधी ने वहां के पार्टी कार्यकर्ताओं तथा लोगों के बीच अपनी जगह कैसे बनाई. ऐसे में सवाल है कि क्या सोनिया गांधी की यह किताब यूपी में कांग्रेस के लिए चुनावी संजीवनी साबित होगी या फिर बीजेपी को परिवारवाद के मुद्दे पर हमला करने का एक और मौका देगी?

अमेठी और रायबरेली का किताब में जिक्र

सोनिया गांधी की किताब में उत्तर प्रदेश से जुड़ा सबसे अहम हिस्सा अमेठी और रायबरेली का है. ये दोनों सीटें लंबे समय तक गांधी परिवार और कांग्रेस की राजनीति का मजबूत केंद्र रही हैं. सोनिया गांधी लिखती हैं कि राजीव गांधी राहुल को बचपन में कई बार अमेठी लेकर गए थे. इन यात्राओं के दौरान राहुल को ग्रामीण जीवन की वास्तविकताओं से परिचित कराने की कोशिश की गई. सोनिया के मुताबिक, राहुल और प्रियंका दोनों का अपने माता-पिता के संसदीय क्षेत्र अमेठी से गहरा जुड़ाव था. विदेश से भारत लौटने पर राहुल भी उनके साथ या प्रियंका के साथ अमेठी जाते थे. इन दौरों ने राहुल को वहां के लोगों और उनकी समस्याओं के करीब लाने में भूमिका निभाई.

सोनिया गांधी की किताब में उत्तर प्रदेश से जुड़ा सबसे अहम हिस्सा अमेठी और रायबरेली का है.

किताब के मुताबिक, मार्च 2004 में राहुल गांधी ने अमेठी से चुनाव लड़ने का फैसला किया और सोनिया गांधी ने पड़ोसी संसदीय क्षेत्र रायबरेली का रुख किया. राहुल ने अपने पहले चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की. सोनिया लिखती हैं कि राहुल ने अमेठी में अपनी जिम्मेदारी को उत्साह के साथ संभाला और ग्रामीण क्षेत्र में कारोबार तथा उद्योग लाने की दिशा में काम किया.

प्रियंका गांधी की अमेठी में सक्रियता और महिला समूहों का किस्सा

किताब में प्रियंका गांधी के अमेठी से जुड़ाव का भी उल्लेख है. सोनिया गांधी के अनुसार, प्रियंका अपने बच्चों की परवरिश और बौद्ध अध्ययन में पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा की पढ़ाई को प्राथमिकता दे रही थीं, लेकिन वह राहुल के चुनावों के दौरान अमेठी में सक्रिय रहती थीं. वहां पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों के बीच उन्होंने अपनी पहचान बनाई.

इंदिरा गांधी की कैबिनेट के इकलौते जीवित सदस्य डॉ. कर्ण सिंह ने बांग्लादेश की आजादी के दौर को याद करते हुए अपनी यादें साझा की हैं.

सोनिया गांधी ने प्रियंका को एक सक्षम प्रबंधक के तौर पर भी याद किया है. उनके मुताबिक, प्रियंका ने अमेठी में स्वयं सहायता समूहों यानी सेल्फ हेल्प ग्रुप्स की शुरुआत की. इन समूहों के जरिए महिलाओं को एक-दूसरे का सहयोग करने और बदलाव का माध्यम बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया. सोनिया लिखती हैं कि शुरुआत में ये समूह छोटे थे, लेकिन राहुल की भागीदारी के बाद अमेठी का स्वयं सहायता समूह नेटवर्क उत्तर भारत में सबसे बड़ा बन गया. किताब में राहुल की ओर से आंखों के अस्पताल की स्थापना का भी जिक्र है, जिसकी शाखाएं बाद में लखनऊ और हरियाणा तक पहुंचीं.

यह प्रसंग कांग्रेस के लिए इसलिए अहम है क्योंकि 2027 के चुनाव में पार्टी महिला मतदाताओं, ग्रामीण परिवारों और स्थानीय संगठन के बीच अपनी पुरानी सक्रियता को सामने रख सकती है. हालांकि, इन पुराने कामों का आज के मतदाताओं पर कितना असर पड़ेगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि कांग्रेस उन्हें मौजूदा स्थानीय मुद्दों और नए कार्यक्रमों से कैसे जोड़ती है.

राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को यूपी चुनाव की जिम्मेदारी सौंप दी है.

राजीव को राजनीति में आने से रोका, राहुल को नहीं रोका

किताब का एक भावनात्मक और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण खुलासा यह है कि सोनिया गांधी ने राजीव गांधी से राजनीति में नहीं आने की गुजारिश की थी. उन्हें राजनीति की दुनिया और उससे जुड़े खतरों का अंदाजा था. लेकिन जब राहुल गांधी के राजनीति में आने का सवाल आया, तो सोनिया ने उन्हें नहीं रोका. सोनिया के मुताबिक, राहुल की राजनीति में लंबे समय से रुचि थी. कांग्रेस पार्टी भी चाहती थी कि वह सक्रिय भूमिका निभाएं. राहुल ने प्रियंका और सोनिया से चर्चा की और काफी सोच-विचार के बाद राजनीति में आने का फैसला किया. सोनिया लिखती हैं कि करीब दो दशक पहले उन्होंने राजीव से राजनीति में न आने की गुजारिश की थी, लेकिन राहुल के मामले में उन्होंने ऐसा नहीं किया.

इंदिरा गांधी की रायबरेली हार का जिक्र भी किताब में है. जब आपातकाल के बाद कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था. सोनिया गांधी के मुताबिक, उस चुनाव में इंदिरा गांधी रायबरेली से और संजय गांधी अमेठी से चुनाव हार गए थे. यह प्रसंग बताता है कि गांधी परिवार के लिए ये दोनों सीटें सिर्फ चुनावी क्षेत्र नहीं, बल्कि राजनीतिक उतार-चढ़ाव और संघर्ष की गवाह भी रही हैं. अमेठी और रायबरेली का यह इतिहास 2027 में कांग्रेस के लिए भावनात्मक राजनीतिक पूंजी बन सकता है. पार्टी यह संदेश देने की कोशिश कर सकती है कि उसका उत्तर प्रदेश से रिश्ता केवल चुनाव लड़ने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इन क्षेत्रों में उसके नेताओं ने लंबे समय तक काम किया है.

 ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ यूपी चुनाव 2027 पर क्या असर डालेगा?

यूपी चुनाव 2027 में कांग्रेस को फायदा होगा या नुकसान?

अमेठी और रायबरेली कांग्रेस के लिए सिर्फ दो लोकसभा सीटें नहीं हैं. इनका गांधी परिवार के राजनीतिक सफर से भावनात्मक रिश्ता रहा है. किताब के जरिए पार्टी अपने पुराने कार्यकर्ताओं को यह याद दिला सकती है कि उत्तर प्रदेश कभी उसकी राजनीति का बड़ा केंद्र हुआ करता था. इससे संगठन में उत्साह पैदा करने की कोशिश हो सकती है.

कुलमिलाकर, ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ यूपी चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस को अपनी राजनीतिक विरासत पर बात करने का अवसर देती है. अमेठी, रायबरेली, राहुल और प्रियंका से जुड़े प्रसंग पार्टी के प्रचार में जगह पा सकते हैं. लेकिन कांग्रेस को फायदा होगा या नुकसान, यह किताब से ज्यादा इस बात पर निर्भर करेगा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में अपना संगठन कितना मजबूत करती है और जनता के सामने कौन-सा नया राजनीतिक विकल्प रखती है.



Source link