देर रात तलाक का पोस्ट, फिर ऐसा क्या हुआ कि पवन कल्याण की तीसरी वाइफ को उठाना पड़ा ऐसा कदम?

देर रात तलाक का पोस्ट, फिर ऐसा क्या हुआ कि पवन कल्याण की तीसरी वाइफ को उठाना पड़ा ऐसा कदम?


Last Updated:

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और उनकी तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडाला ने शादी के 13 साल बाद तलाक ले लिया है. वे आपसी सहमति से अलग हुए हैं. पवन कल्याण का यह तीसरा तलाक है. उन्होंने देर रात तलाक का ऐलान किया. अब खबर है कि अन्ना कोनिडाला ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अन्ना और पवन की शादी को 13 साल हो गए थे. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: एक्टर और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण अपनी तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडाला से अलग हो गए हैं. उन्होंने बयान जारी करके तलाक की पुष्टि की. उन्होंने 13 साल की शादी के बाद अलग होने का फैसला किया है. अब एक्टर की पूर्व पत्नी अन्ना कोनिडाला ने तलाक के ऐलान के बाद अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है.

हालांकि, यह साफ नहीं है कि उन्होंने अपना अकाउंट कब और क्यों डीएक्टिवेट किया. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, अन्ना ने मार्च 2026 में इंस्टाग्राम पर एंट्री की थी. पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना ने कल देर रात इंस्टाग्राम पेज पर जारी एक बयान में कहा कि यह फैसला उन्होंने आपसी समझ और सम्मान के साथ लिया है. उन्होंने बयान में लिखा, ‘भले ही हमारी शादी खत्म हो गई है, लेकिन हम अच्छे दोस्त बने रहेंगे और अपने प्यारे बच्चों के लिए समर्पित माता-पिता रहेंगे. उनकी खुशी और भलाई हमेशा हमारी प्राथमिकता रहेगी.’ दोनों ने अपने फैंस और करीबियों से बात करते हुए अपील की कि वे उनके जीवन के इस बदलाव में उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें.

पवन कल्याण ने की थीं 3 शादियां
एक्स कपल ने बयान में कहा, ‘जीवन के इस बदलाव के दौर में हम आपकी समझ, दयालुता और हमारी प्राइवेसी के प्रति सम्मान की उम्मीद करते हैं. हम उन सभी लोगों का दिल से आभार जताते हैं जो इस सफर में हमारे साथ खड़े रहे.’ इस ब्रेकअप के साथ ही कल्याण की तीसरी शादी भी खत्म हो गई है. इससे पहले, कल्याण की शादी 1997 में नंदिनी से हुई थी, लेकिन 1999 में वे अलग हो गए. इसके बाद, उन्होंने 2009 में अभिनेत्री रेणु देसाई से शादी की, जिनसे उनके दो बच्चे (एक बेटी और एक बेटा) हैं. 2012 में उनका तलाक हो गया. 2013 में पवन ने अन्ना से शादी की, जो मूल रूप से रूस की रहने वाली हैं. उनके दो बच्चे हैं – पोलिना अंजना पवनोवा और मार्क शंकर पवनोविच.

कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी?
रूस में जन्मी अन्ना पेशे से एक हीरोइन और मॉडल हैं. वे तेलुगु फिल्म के सेट पर पवन कल्याण से मिली थीं, जिसमें उनका भी छोटा मगर दिलचस्प रोल है. साल 2011 में हुई मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई. दोस्ती जब प्यार में बदली तो उन्होंने शादी करने का फैसला किया. कपल ने जब 13 साल बाद अलग होने का ऐलान किया, तो उनके करीबी और फैंस निराश हुए.



Source link