Last Updated:
Bihar News : बिहार में एमएलसी चुनाव के बाद जेडीयू और बीजेपी के रिश्तों में खटास आने की बात मंत्री श्रवण कुमार ने स्वीकार की है. हालांकि उन्होंने जल्द ही सब ठीक होने और एनडीए सरकार के मजबूत होने का दावा किया है.
श्रवण कुमार ने कहा कि एमएलसी चुनाव के बाद बीजेपी-जेडीयू के रिश्तों में कुछ खटास आई है.
पटना. बिहार में MLC चुनाव के नतीजों के बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रिश्तों में खटास आने की चर्चा के बीच मंत्री श्रवण कुमार ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने स्वीकार किया कि चुनाव के बाद दोनों दलों के रिश्तों में कुछ खटास आई है, लेकिन साथ ही भरोसा जताया कि जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की समीक्षा NDA और दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व ने की है और जल्द ही इस दिशा में काम किया जाएगा.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बार फिर RJD के साथ जाने की अटकलों पर श्रवण कुमार ने साफ तौर पर विराम लगाने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि इस तरह की चर्चा चाय की दुकानों पर खूब हो रही है, लेकिन इसमें थोड़ी भी सच्चाई नहीं है. नीतीश कुमार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में NDA सरकार बेहतर तरीके से और मजबूती के साथ काम कर रही है. आगे भी सरकार इसी मजबूती के साथ काम करती रहेगी.
MLC चुनाव के बाद JDU-BJP में आई खटास
श्रवण कुमार ने MLC चुनाव के बाद JDU और BJP के बीच कुछ खटास आने की बात स्वीकार की. हालांकि, उन्होंने इसे दूर करने का भरोसा भी दिया. मंत्री ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने इस पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की है. जल्द ही इस पर काम होगा और सब कुछ ठीक हो जाएगा. हालांकि मंत्री श्रवण कुमार ने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में NDA सरकार मजबूती से काम कर रही है. उन्होंने गठबंधन में किसी बड़े बदलाव की संभावना से जुड़ी अटकलों को खारिज किया और कहा कि सरकार आगे भी इसी तरह काम करती रहेगी.