चमक-धमक के साथ रहने वाली श्रद्धा दुबे कितनी बदल गई? जेल जाते ही याद आए भगवान

चमक-धमक के साथ रहने वाली श्रद्धा दुबे कितनी बदल गई? जेल जाते ही याद आए भगवान


Last Updated:

शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे फिलहाल जेल में बंद है. जेल जाने के बाद से श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल बिल्कुल बदल गई है. श्रद्धा दुबे अब सुबह-शाम योग और अध्यात्म में लगी रहती है. फ्री टाइम में वह अपनी बहन रश्मि और अन्य कैदियों के साथ समय बिताती है.

Zoom

जेल जाती ही श्रद्धा दुबे की बदली लाइफस्टाइल.

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे की जिंदगी जेल जाते ही बदल गई है. कभी चमक-धमक के साथ रहने वाली श्रद्धा दुबे अब बिल्कुल सादा जीवन यापन कर रही है. जेल की चारदीवारी के भीतर योग और अध्यात्म के सहारे अपने दिन गुजार रही है. सुबह-शाम को वह योग करती है और पूजा-पाठ करती है. अब यही उसकी दिनचर्या है. इसके अलावा जेल में वह अपनी बहन रश्मि और अन्य महिला कैदियों के साथ समय बिता रही है.

जेल में कैसे अपना समय काट रही श्रद्धा
बता दें कि श्रद्धा और उसकी बहन रश्मि को 40 से 45 महिला कैदियों वाली बैरक में रखा गया है. जेल की जिंदगी और पहले की लग्जरी लाइफ के बीच आए अंतर से दोनों बहनें परेशान भी हैं. हैरान कर देने वाली बात यह भी है कि अभी तक इन दोनों के परिवार का कोई भी सदस्य इनसे मिलने नहीं आया है. जेल सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा ने जेल के भीतर अपने दिनचर्या सामान्य रखने की कोशिश की है. वह सुबह-शाम योगी करती है. इसके अलावा पूजा-पाठ और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताती है.

13 नवंबर को पूरी होगी न्यायिक हिरासत
श्रद्धा दुबे जब से जेल में बंद है, तब से उससे केवल उसका वकील मिलने आया है वो भी दो बार. बता दें कि 31 अक्तूबर को श्रद्धा और उसकी बहन रश्मि की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी गई थी. अब 13 नवंबर को उसकी बढ़ी हुई न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होगी.

22 दिन तक ठिकाने बदलती रही श्रद्धा
शिवा शर्मा की 9 अक्तूबर की मौत के बाद से श्रद्धा दुबे फरार चल रही थी. कभी नेपाल तो कभी कानपुर तो कभी रायबरेली. श्रद्धा अपने ठिकाने लगातार बदल रही थी. हालांकि 31 अक्तूबर को पुलिस और एसटीएफ ने श्रद्धा दुबे व उसकी बहन को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया थ.



Source link