Agri Tips : सब्जियों के पौधों को छू भी नहीं पाएगी ठंड, किसान भाई कर लें छोटा सा काम, बढ़ जाएगी पैदावार

Agri Tips : सब्जियों के पौधों को छू भी नहीं पाएगी ठंड, किसान भाई कर लें छोटा सा काम, बढ़ जाएगी पैदावार


होमताजा खबरकृषि

सब्जियों के पौधों को छू भी नहीं पाएगी ठंड, किसान भाई कर लें छोटा सा काम

Last Updated:

Crops Care in winter : सर्दियां धीरे-धीरे अपना प्रकोप दिखाने लगी हैं. चना, मसूर, सरसों, टमाटर, धनिया, मिर्च और फूलगोभी उगाने वाले किसानों की मुसीबत बढ़ गई है. गेहूं, अलसी और अरहर जैसी फसलें भी सर्दी से प्रभावित होती हैं. ऐसे में किसान भाई कुछ आसान और कारगर उपाय अपनाकर अपनी फसल की सुरक्षा कर सकते हैं. लोकल 18 से अमेठी के किसान रणंजय सिंह बताते हैं कि फसल सुरक्षा का सबसे पहला उपाय है ग्रीन नेट का इस्तेमाल. फलदार पौधों को रात में घास-फूस की बनी टाट पट्टी से ढकना भी फायदेमंद है. खेत के चारों तरफ बांस खड़ा कर ऊपर छज्जा भी बनाया जा सकता है.

अमेठी. ठंड का मौसम शुरू हो गया है और धीरे-धीरे सर्दियां अपना प्रकोप दिखाने लगी हैं. ऐसा मौसम सब्जियों की खेती करने वाले किसानों के लिए चुनौतीपूर्ण हो जाता है. ऐसे में किसान भाइयों को सावधानी बरतने की जरूरत है. कुछ ऐसे देसी तरीके हैं, जिसकी मदद से किसानों की पैदावार भी अच्छी होगी और सब्जियां भी पूरी तरीके से सुरक्षित रहेंगी. ठंड का असर लगभग सभी फसलों पर पड़ता है, लेकिन कुछ फसलें जैसे चना, मसूर, सरसों, टमाटर, धनिया, मिर्च और फूलगोभी इस मौसम में ज्यादा प्रभावित होती हैं. गेहूं, अलसी और अरहर जैसी फसलें भी सर्दी से प्रभावित होती हैं. कुछ आसान और कारगर उपाय अपनाकर किसान अपनी फसल, फल और सब्जियों की सुरक्षा कर सकते हैं.

ठंडी हवाओं का असर कम

लोकल 18 से अमेठी के किसान रणंजय सिंह बताते हैं कि फसल सुरक्षा का सबसे पहला उपाय है ग्रीन नेट का इस्तेमाल. ग्रीन नेट के जरिए फसल आसानी से सुरक्षित रहती है और सर्दी का असर नहीं पड़ता. खेत के चारों तरफ बांस खड़ा कर उसके ऊपर छज्जा बनाना भी फायदेमंद होता है. इससे फसल पर ओस और ठंडी हवाओं का असर कम होता है. सिंचाई की जरूरत न होने पर कुछ दिनों के लिए पानी देना बंद कर दें. रात के समय पौधों को प्लास्टिक की चादर से ढकें. इससे पौधों की जड़ों और पत्तियों को ठंड और ओस से सुरक्षा मिलती है. फलदार पौधों को रात में घास-फूस की बनी टाट पट्टी से ढकना भी फायदेमंद होता है. इसकी मदद से किसान अपनी सब्जियों की फसलों को सर्दियों से सुरक्षित कर सकते हैं.

गोबर और बेसन

रणंजय सिंह कहते हैं कि किसान देसी तरीके अपनाकर भी अपनी फसलों और सब्जियों की सुरक्षा कर सकते हैं. इसके लिए गाय के गोबर और बेसन का इस्तेमाल किया जा सकता है. रणंजय सिंह कहते हैं कि ये देसी तरीके पौधों को सर्दी और दूसरे प्राकृतिक खतरों से बचाने में मदद करते हैं और पैदावार बढ़ाते हैं. कुल मिलाकर सर्दियों में फसल की सुरक्षा के लिए ग्रीन नेट, प्लास्टिक की चादर, बांस-छज्जा और देसी उपाय अपनाना बेहद जरूरी है. इससे किसानों की मेहनत बचती है, फसल सुरक्षित रहती है और अच्छी पैदावार मिलती है.



Source link