क्या है कश्मीरी मोदुर पुलाव? इंदिरा गांधी के घर दिवाली पर बनती थी यह खास मीठी डिश

क्या है कश्मीरी मोदुर पुलाव? इंदिरा गांधी के घर दिवाली पर बनती थी यह खास मीठी डिश


Last Updated:

सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी के घर दिवाली पर बनने वाले खास मीठे चावल का जिक्र किया है. जानें क्या है कश्मीर का पारंपरिक मोदुर पुलाव और इसे घर पर बनाने का तरीका.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मोदुर पुलाव की रेसिपी.

त्योहारों पर बनने वाले पकवान सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं होते, बल्कि उनसे परिवार की कई यादें भी जुड़ी होती हैं. ऐसा ही एक खास पकवान है कश्मीर का पारंपरिक मोदुर पुलाव. हाल ही में सोनिया गांधी ने अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा और नातिन मिराया वाड्रा के साथ बातचीत में इंदिरा गांधी के घर दिवाली के दौरान बनने वाले कश्मीरी खाने का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि त्योहारों पर घर में कश्मीरी खाना बनता था और एक खास मीठा चावल भी तैयार किया जाता था, जिसे आज भी परिवार में बनाया जाता है. हालांकि, उन्होंने इस डिश का नाम नहीं बताया, लेकिन उनके बताए स्वाद और परंपरा से यह कश्मीरी मोदुर पुलाव जैसा लगता है.

क्या होता है मोदुर पुलाव?

मोदुर पुलाव कश्मीर का एक पारंपरिक मीठा चावल है. कश्मीरी भाषा में ‘मोदुर’ का अर्थ मीठा होता है. इसे बासमती चावल, घी, चीनी, केसर, इलायची, दालचीनी और सूखे मेवों की मदद से तैयार किया जाता है. इसका रंग हल्का सुनहरा होता है और केसर-इलायची की खुशबू इसे खास बनाती है. आम पुलाव में जहां नमकीन मसालों और सब्जियों का इस्तेमाल होता है, वहीं मोदुर पुलाव का स्वाद मीठा और खुशबूदार होता है. इसे खासतौर पर त्योहारों और पारिवारिक समारोहों में बनाया जाता है.

मोदुर पुलाव बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

1 कप बासमती चावल
आधा कप चीनी (स्वाद के अनुसार)
2 बड़े चम्मच देसी घी
8-10 बादाम
8-10 काजू
10-12 किशमिश
4-5 केसर के धागे
2-3 हरी इलायची
दालचीनी का एक छोटा टुकड़ा
2 लौंग
थोड़ा सा नारियल (ऑप्शनल )
पानी जरूरत के अनुसार

घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी मोदुर पुलाव

सबसे पहले बासमती चावल को अच्छी तरह धोकर करीब 20-30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. अब एक कटोरी में थोड़ा गुनगुना दूध लेकर उसमें केसर के धागे डाल दें, ताकि उसका रंग और खुशबू अच्छी तरह निकल आए. इसके बाद एक पैन में घी गर्म करें. इसमें बादाम, काजू और किशमिश डालकर हल्का भून लें और अलग निकाल लें. उसी पैन में इलायची, दालचीनी और लौंग डालकर कुछ सेकंड भूनें. अब भीगे हुए चावल डालकर हल्के हाथ से मिलाएं.



Source link