Poland Shooting News Attacker Died: पोलैंड में 6 लोगों को गोलियों से भूनने वाले हमलावर की मौत, घर पहुंची पुलिस तो मां-बाप और बहन के शव मिले

Poland Shooting News Attacker Died: पोलैंड में 6 लोगों को गोलियों से भूनने वाले हमलावर की मौत, घर पहुंची पुलिस तो मां-बाप और बहन के शव मिले


होमदुनियायूरोप

पोलैंड में 6 लोगों को भूनने वाले हमलावर की मौत, मां-बाप बहन का भी शव मिला

Last Updated:

पोलैंड के क्राको शहर में शनिवार को सरेआम गोलीबारी करने वाले 24 वर्षीय हमलावर की सोमवार सुबह अस्पताल में मौत हो गई. इस हमले में छह लोगों की जान गई और 15 घायल हुए थे. पुलिस ने हमलावर को रोकने के लिए गोली मारी थी. जांच के दौरान उसके घर से मां, पिता और बहन के शव भी मिले. गृह मंत्री के मुताबिक, आरोपी दक्षिणपंथी और अति-राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित था.

Zoom

पोलैंड में हमले के बाद श्रृद्धांजलि देते लोग. (Reuters)

पोलैंड के क्राको शहर में शनिवार को सरेआम गोलियां बरसाकर छह लोगों की जान लेने वाले 24 साल के हमलावर की भी मौत हो गई है. पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया. हमले के दौरान पुलिस ने उसे रोकने के लिए गोली मारी थी, जिसके बाद उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई थी. उसका इलाज चला और कई ऑपरेशन भी किए गए, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. इस हमले में छह लोगों की मौत हुई थी, जबकि 15 अन्य घायल हुए थे.

यह वारदात पोलैंड के दूसरे सबसे बड़े शहर क्राको के पुराने इलाके में स्थित एक प्रमुख चौक पर हुई थी. यह जगह पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है और हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने आते हैं. शनिवार को हमलावर अपनी गाड़ी लेकर चौक के बीच पहुंचा और वहां गोलीबारी शुरू कर दी. अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

हमलावर के घर में भी मिले तीन शव

हमले की जांच के दौरान पुलिस को एक और चौंकाने वाली जानकारी मिली. अधिकारियों को हमलावर के घर से उसकी बहन, मां और पिता के शव मिले. यह घर क्राको से करीब 150 किलोमीटर दूर ओस्त्रोविएक श्विएंतोक्र्जिस्की शहर में है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तीनों की मौत गोली लगने से हुई होगी. हालांकि, परिवार के सदस्यों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसका क्राको में हुए हमले से क्या संबंध है, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. क्या हमलावर ने पहले अपने परिजनों को मारा उसके बाद हमला किया, इसकी जांच हो रही है.

पोलैंड के गृह मंत्री ने क्या कहा?

पोलैंड के गृह मंत्री मार्सिन किर्विंस्की ने हमले के दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि आरोपी दक्षिणपंथी विचारधाराओं से प्रभावित था. उसके विचार बेहद कट्टर और अति-राष्ट्रवादी थे. अधिकारियों के मुताबिक, गोलीबारी में चार महिलाओं और दो पुरुषों की मौत हुई. इनमें एक पोलिश नागरिक भी शामिल था. मरने वालों में तीन पोलिश महिलाएं थीं. बाकी दो मृतकों की पहचान उस समय तक नहीं हो पाई थी. हमले में ब्रिटेन, ऑस्ट्रिया, जर्मनी, पुर्तगाल और रूस के नागरिक भी घायल हुए. पोलिश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि घायलों में दो पुलिस अधिकारी भी शामिल थे. इनमें से एक अधिकारी की हालत गंभीर है. हमलावर के साथ गोलीबारी के दौरान उसे तीन गोलियां लगी थीं.



Source link