PM Modi Zelenskyy Phone Call। India Ukraine bilateral talks। रूस-यूक्रेन जंग खत्म कराने में भारत की भूमिका अहम, PM ने जेलेंस्की से की बात

PM Modi Zelenskyy Phone Call। India Ukraine bilateral talks। रूस-यूक्रेन जंग खत्म कराने में भारत की भूमिका अहम, PM ने जेलेंस्की से की बात


होमताजा खबरदेश

रूस-यूक्रेन जंग खत्म कराने में भारत की भूमिका अहम, PM ने जेलेंस्की से की बात

Last Updated:

PM Modi Zelenskyy Phone Call: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से फोन पर बातचीत की. जेलेंस्की ने जारी संघर्ष के हालिया घटनाक्रम साझा किए. पीएम मोदी ने संवाद और कूटनीति के जरिए शांतिपूर्ण समाधान पर भारत के मानवीय रुख को दोहराया और योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई. साथ ही दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की.

Zoom

रूस-यूक्रेन जंग चार साल से जारी है. (ANI)

युद्ध के दलदल में फंसे यूक्रेन और वैश्विक कूटनीति के केंद्र भारत के बीच एक बार फिर बड़ा धमाकेदार मोड़ आया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की और रूस-यूक्रेन जंग के मैदान से हर एक लेटेस्‍ट अपडेट शेयर की। लेकिन सवाल यह था कि भारत का अगला मूव क्या होगा? पीएम मोदी पहले ही बिना किसी लाग-लपेट के भारत का स्टैंड साफ कर चुके हैं। उन्होंने साफ कहा कि बंदूकों और बारूद से जंग नहीं जीती जाती, इसका हल सिर्फ और सिर्फ कूटनीति और बातचीत से ही निकलेगा। भारत इस जंग को रोकने के लिए अपनी भूमिका निभाने को तैयार है।

डायलॉग और डिप्लोमेसी पर भारत का स्टैंड मजबूत
बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का ह्यूमन-सेंट्रिक (मानवीय) रुख दोहराते हुए साफ किया कि किसी भी संघर्ष का समाधान केवल शांतिपूर्ण संवाद और कूटनीति के माध्यम से ही संभव है. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत इस युद्ध के स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान के लिए की जाने वाली हर संभव कोशिश में अपना योगदान देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई रफ्तार
यूक्रेन संकट पर चर्चा के अलावा दोनों नेताओं ने भारत और यूक्रेन के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के उपायों पर भी विस्तृत बात की. दोनों देशों के नागरिकों के पारस्परिक लाभ के लिए विभिन्न क्षेत्रों में आपसी रिश्तों और व्यापारिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई गई.

ग्लोबल पीस मिशन में भारत की भूमिका
यह टेलीफोनिक वार्ता ऐसे समय में हुई है जब पूरी दुनिया इस लंबे खींचते युद्ध का शांतिपूर्ण हल तलाश रही है. पीएम मोदी की यह पहल दर्शाती है कि भारत वैश्विक शांति व्यवस्था स्थापित करने में एक निष्पक्ष और मजबूत मध्यस्थ के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है.



Source link