MP का जल्लीकट्टू! गाय के सामने चमड़े की रस्सी और तुलसी के गट्ठर लेकर पहुंचे ग्रामीण, देखिए ‘छोड़ा उत्सव’

MP का जल्लीकट्टू! गाय के सामने चमड़े की रस्सी और तुलसी के गट्ठर लेकर पहुंचे ग्रामीण, देखिए ‘छोड़ा उत्सव’


Last Updated:

Rajgarh News: इस आयोजन में ग्रामीण लकड़ी के डंडे पर तुलसी प्रजाति के पौधों के गट्ठर और चमड़े की रस्सी बांधकर गाय के सामने ले जाते हैं. इसके बाद गाय उस पर जोरदार प्रहार करती है. इस प्रक्रिया को बार-बार दोहराया जाता है. ग्रामीणों की मान्यता है कि

Zoom

राजगढ़ में दिवाली के बाद मना छोड़ा उत्सव.

Rajgarh News: दीपावली के दूसरे दिन पड़वा पर जहां देशभर में गोवर्धन पूजा और गौ पूजन किया जाता है, वहीं राजगढ़ जिले के पचोर तहसील के सुल्तानिया गांव में एक अनोखी परंपरा देखने को मिली. यहां तमिलनाडु के जल्लीकट्टू की तर्ज पर पारंपरिक गो-क्रीड़ा यानी ‘छोड़ा उत्सव’ का आयोजन किया गया. सदियों पुरानी परंपरा को देखने के लिए आसपास के गांवों से हजारों ग्रामीण पहुंचे. छतों पर चढ़कर महिलाओं-बच्चों ने अनूठे आयोजन का आनंद लिया.

इस आयोजन में ग्रामीण लकड़ी के डंडे पर तुलसी प्रजाति के पौधों के गट्ठर और चमड़े की रस्सी बांधकर गाय के सामने ले जाते हैं. इसके बाद गाय उस पर जोरदार प्रहार करती है. इस प्रक्रिया को बार-बार दोहराया जाता है. ग्रामीणों की मान्यता है कि गाय के प्रहार से चमड़े की अपवित्रता दूर होती है. इसे गांव की सुख-शांति और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है.

भगवान देवनारायण से जुड़ी मान्यता
ग्रामीण बुजुर्ग बंसीलाल पटेल के अनुसार, यह परंपरा भगवान देवनारायण से जुड़ी हुई है. पीढ़ियों से चली आ रही है. पशुपालक पूरे साल गायों की सेवा करते हैं और पड़वा के दिन इस पारंपरिक गो-क्रीड़ा में शामिल होते हैं. खास बात ये कि गांव के युवा और बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि सभी धर्म और समाज के लोग मिलकर इस उत्सव को मनाते हैं.

जोखिम के बावजूद कायम परंपरा
यह आयोजन जितना अनूठा है, उतना ही जोखिम भरा भी है. ग्रामीणों के मुताबिक, आयोजन के दौरान कई बार गायों की चपेट में आने से लोग घायल हुए हैं और पूर्व में जनहानि की घटनाएं भी हो चुकी हैं. इसके बावजूद ग्रामीण इस परंपरा को आस्था और विश्वास के साथ निभाते आ रहे हैं. हजारों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पचोर थाना पुलिस के जवान भी मौके पर मौजूद रहे. सुल्तानिया का यह आयोजन स्थानीय लोकपरंपरा, गौसेवा और सामुदायिक सहभागिता की एक अलग तस्वीर पेश करता है.



Source link