टीम मैनेजमेंट का फरमान, वनडे सीरीज के बाद भी न्यूजीलैंड में रुकेंगे अर्शदीप सिंह और गुरनूर बराड़, सामने आई ये वजह

टीम मैनेजमेंट का फरमान, वनडे सीरीज के बाद भी न्यूजीलैंड में रुकेंगे अर्शदीप सिंह और गुरनूर बराड़, सामने आई ये वजह


होमखेलक्रिकेट

टीम मैनेजमेंट का फरमान, ODI सीरीज के बाद भी न्यूजीलैंड में रुकेंगे अर्शदीप

Last Updated:

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया को दो टेस्ट मैच भी खेलने हैं. वनडे सीरीज में अभी दो मैच खेले जा चुके हैं. तीसरा मैच 10 नवंबर को होगा. इस मैच के बाद टीम इंडिया टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुट जाएगी. उसके लेकर अब टीम मैनेजमेंट ने एक नया फरमान जारी करते हुए गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह को न्यूजीलैंड में ही रुकने के लिए कहा है.

Zoom

गुरनूर बराड़ और अकर्शदीप सिंह

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के बीच में ही टीम इंडिया में टेस्ट मैचों की तैयारी शुरू हो चुकी है. तीसरे वनडे के बाद कई खिलाड़ी टेस्ट सीरीज के लिए वेलिंगटन चले जाएंगे. खुद कप्तान शुभमन गिल अंतिम दो वनडे में नहीं खेलेंगे. वहीं, अब टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने तीसरे वनडे से पहले टीम की प्लानिंग को लेकर विस्तार से बताया है. मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोटक ने बताया कि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और आकिब नबी टीम की तैयारियों के लिए न्यूजीलैंड में ही रहेंगे. हालांकि, ये साफ नहीं है कि इनमें किसी को टेस्ट डेब्यू का मौका मिलेगा या फिर नहीं.

ऐसे में ये तीनों तेज गेंदबाज वनडे सीरीज के बाद भी भारत नहीं लौटेंगे, क्योंकि टीम रेड-बॉल चुनौती के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर रही है. कोटक ने कहा, “दोनों वनडे मैचों की पिचों पर सीम और स्विंग थी. टेस्ट के लिए यह अच्छी तैयारी है, क्योंकि गेंद बदलेगी, लेकिन वनडे आपको परिस्थितियों के बारे में एक आइडिया दे देता है, जैसे घास की मोटाई और बाकी सब कुछ. यह चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन टीम और तैयारियों के लिए अच्छा रहा है.”

11 नवंबर से शुरू हो रहा है टीम इंडिया टेस्ट कैंप

उन्होंने तैयारियों के महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में भारत ‘ए’ के तीन मैचों की ओर भी इशारा किया और कहा कि इनसे बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए पर्याप्त तैयारी सुनिश्चित हुई है. भारत के टेस्ट खिलाड़ियों का कैंप 11 नवंबर से शुरू होने वाला है. कोटक को उम्मीद है कि ये सत्र टीम को सीरीज के लिए तैयार होने में मदद करेंगे. उन्होंने कहा, “भारत के टेस्ट खिलाड़ी 11 तारीख से अपना कैंप शुरू करेंगे, इसलिए उम्मीद है कि ये 5-6 सत्र टेस्ट सीरीज की तैयारी में मददगार साबित होंगे.”

वनडे टीम के साथ रुकेंगे हेड कोच गंभीर

टीम की मौजूदा प्लानिंग के बारे में बताते हुए कोटक ने कहा कि मुख्य कोच गौतम गंभीर वनडे टीम के साथ ही रहेंगे, जबकि वे और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल तीसरे वनडे के बाद वेलिंगटन जाएंगे. भारत मंगलवार को तीसरे वनडे के लिए हैमिल्टन के मैदान पर उतरेगा, जहां उसकी नजर सीरीज में अपनी बढ़त को और मजबूत करने पर होगी.



Source link