यूनिक मसालों का जादू! इंदौर की राज शाही कचोरी का स्वाद ले रहे दूर-दराज के लोग, बनी लोगों की पसंद

यूनिक मसालों का जादू! इंदौर की राज शाही कचोरी का स्वाद ले रहे दूर-दराज के लोग, बनी लोगों की पसंद


Last Updated:

Raj Shahi Kachori: इंदौर की प्रसिद्ध राज शाही कचोरी का स्वाद चखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं. राजा-महाराजाओं के समय से चली आ रही इस कचोरी को बनाने में कई तरह की खाद्य सामग्रियों और मसालों का उपयोग किया जाता है.

नमन मटके(इंदौर),
Raj Shahi Kachori: वैसे तो आपने कई अलग-अलग तरह की कचोरियां खाई होंगी, लेकिन इंदौर में इन दिनों एक ऐसी कचोरी बेहद प्रसिद्ध है, जो राजा-महाराजाओं के समय से बेहद स्वादिष्ट है और जिसका स्वाद राजा-महाराजाओं के समय से पसंद किया जा रहा है. इस कचोरी का नाम राज शाही कचोरी है, जो दूसरी अन्य कचोरियों से अलग है.

कुछ ऐसे होती है तैयार
राज शाही कचोरी दूसरी कचोरियों से अलग होती है और इसका मूल्य भी दूसरी कचोरियों से ज्यादा होता है. इस कचोरी में कई अलग-अलग तरह की खाद्य सामग्रियों का प्रयोग किया जाता है, जिसके बाद इसे लोगों को सर्व किया जाता है. इंदौर में इस कचोरी का स्वाद चखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं.

स्वाद में होती है अच्छी
राज शाही कचोरी बनाने वाले शेफ बताते हैं कि इसे तैयार करने के लिए पीनट, मूंग दाल, बारीक सेव, नमकीन, चने की दाल, मसाले और जीरा पाउडर का उपयोग किया जाता है. इसका स्वाद दूसरी अन्य कचोरियों से अलग होता है, यह बेहद आकर्षक दिखती है और स्वाद में काफी अच्छी होती है.

यूनिक मसाले होते हैं खास
इसे खाने के लिए लोग अलग-अलग राज्यों से इंदौर आते हैं. राज शाही कचोरी इंदौर में काफी प्रसिद्ध है और इसमें इस्तेमाल होने वाले यूनिक मसाले इसे और स्वादिष्ट बनाते हैं.

तैयार करने में लगता है समय
राज शाही कचोरी बनाने के लिए पहले कचोरी बनाकर रखी जाती है, फिर इसे अलग तरह से तैयार करके लोगों को सर्व किया जाता है. इसे तैयार करना काफी मशक्कत भरा होता है, जिसमें काफी समय लगता है.



Source link