Govardhan Puja: शादी में बार-बार आ रही रुकावट, कारोबार नहीं पकड़ रहा रफ्तार? गोवर्धन पूजा पर करें ये काम

Govardhan Puja: शादी में बार-बार आ रही रुकावट, कारोबार नहीं पकड़ रहा रफ्तार? गोवर्धन पूजा पर करें ये काम


Last Updated:

Govardhan Puja: गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन नहीं, बल्कि 10 नवंबर को मनाई जाएगी. ऐसे में अगर आप भी इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने और गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने की योजना बना रहे हैं, तो धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धनधारी स्वरूप के दर्शन करना बेहद शुभ माना जाता है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस दिन गोवर्धन जाकर दर्शन और परिक्रमा करने से शादी-ब्याह में आ रही बाधाओं से लेकर पढ़ाई और कारोबार से जुड़ी परेशानियों में भी भगवान की कृपा प्राप्त होती है.

ख़बरें फटाफट

फरीदाबाद: इस बार गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन नहीं, बल्कि 10 नवंबर को मनाई जाएगी. ऐसे में अगर आप भी इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने और गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए खास है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धनधारी स्वरूप के दर्शन करना बेहद शुभ माना जाता है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस दिन गोवर्धन जाकर दर्शन और परिक्रमा करने से शादी-ब्याह में आ रही बाधाओं से लेकर पढ़ाई और कारोबार से जुड़ी परेशानियों में भी भगवान की कृपा प्राप्त होती है.

गोवर्धन पूजा होती है फलदायी

लोकल 18 से बातचीत में फरीदाबाद के ज्योतिषाचार्य पंडित उमा चंद्र मिश्रा बताते हैं कि इस बार तिथि में बदलाव होने के कारण गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को मनाई जाएगी. गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धनधारी स्वरूप के दर्शन करना विशेष फलदायी माना जाता है. अगर किसी व्यक्ति के पास समय है, तो उसे इस दिन गोवर्धन जाकर भगवान के दर्शन जरूर करने चाहिए. यह दिन भक्तों के लिए किसी विशेष अवसर से कम नहीं है. पंडित उमा चंद्र मिश्रा बताते हैं कि जिन लोगों की शादी में बार-बार रुकावटें आ रही हैं या अच्छे रिश्ते नहीं मिल पा रहे हैं, उन्हें गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण और बांके बिहारी के दर्शन करने चाहिए. भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप मनमोहक है और उनकी शरण में जाने से भक्तों को विशेष कृपा प्राप्त होती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन दर्शन करने से विवाह से जुड़ी परेशानियां दूर होने की कामना की जाती है.

शादी ब्याह की परेशानी होगी खत्म

उमा चंद्र मिश्रा बताते हैं कि गोवर्धन पूजा के दिन केवल शादी-ब्याह की परेशानियों को लेकर ही नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य के लिए भी भगवान के दर्शन करना शुभ माना जाता है. जिन बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता या जिन्हें शिक्षा के क्षेत्र में परेशानी आ रही है, उनके माता-पिता इस दिन उन्हें गोवर्धन लेकर जा सकते हैं. भगवान के दर्शन करने से बच्चों के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की जा सकती है. उमा चंद्र मिश्रा बताते हैं कि जिन लोगों का काम-धंधा या व्यापार ठीक से नहीं चल रहा है, उन्हें भी गोवर्धन पूजा के दिन भगवान के दर्शन करने चाहिए. भगवान गोवर्धनधारी की कृपा से जीवन में आ रही बाधाएं दूर होने की मान्यता है. गोवर्धन पूजा के दिन भगवान के दर्शन करना मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने का भी विशेष अवसर माना जाता है.

उमा चंद्र मिश्रा बताते हैं कि इस बार गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को मनाई जाएगी. पूजा का शुभ समय सुबह करीब छह बजे बताया गया है. तिथियों में घटने-बढ़ने के कारण इस बार गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन नहीं रखी गई है. ऐसे में श्रद्धालु सही तिथि पर भगवान की पूजा करें और समय मिलने पर गोवर्धन जाकर दर्शन जरूर करें.



Source link