कृति सैनन की दिवाली पार्टी में पहुंचे रूमर्ड BF कबीर बहिया, करण जौहर-सोनाक्षी सिन्हा ने बढ़ाई रौनक, Pics वायरल

कृति सैनन की दिवाली पार्टी में पहुंचे रूमर्ड BF कबीर बहिया, करण जौहर-सोनाक्षी सिन्हा ने बढ़ाई रौनक, Pics वायरल


Last Updated:

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन ने इस बार अपनी दिवाली परिवार और खास दोस्तों के साथ बेहद यादगार अंदाज में मनाई. मुंबई स्थित घर के जश्न की खूबसूरत झलकियां साझा करते हुए एक्ट्रेस ने फैंस का दिल जीत लिया. खास बात है कि इन तस्वीरों में कृति अपने परिवार के अलावा रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ मैचिंग आउटफिट में नजर आईं. वहीं, इस खास मौके पर फिल्ममेकर करण जौहर, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल समेत कई सितारों ने शिरकत करते हुए दिवाली पार्टी की रौनक बढ़ाई.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कृति सैनन की दिवाली पार्टी की तस्वीरें छा गईं. (फोटो: Instagram@kritisanon)कृति सैनन की दिवाली पार्टी की तस्वीरें छा गईं. (फोटो: Instagram@kritisanon)

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन ने इस बार अपनी दिवाली बेहद खास अंदाज में मनाई. इस सेलिब्रेशन में उनका परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए. खास बात है कि दिवाली पार्टी में उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया भी पहुंचे. कृति सैनन ने सोशल मीडिया पर अपने घर की दिवाली पार्टी की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें कबीर बहिया भी नजर आ रहे हैं. इस जश्न की रौनक बढ़ाने के लिए फिल्ममेकर करण जौहर और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा समेत कई फिल्मी सितारे भी उनके मुंबई स्थित घर पर मौजूद रहे.

इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की गई इन तस्वीरों में कृति अपने माता-पिता और बहन नुपूर सेनन के साथ ट्रेडिशनल कपड़ों में बेहद खूबसूरत अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं. एक दूसरी तस्वीर में वह नुपूर के पति और सिंगर स्टेबिन बेन के साथ भी दिखाई दे रही हैं. इस जश्न में कृति के साथ कबीर बहिया ने भी शिरकत की. एक फ्रेम में दोनों दोस्त के साथ व्हाइट और सिल्वर मैचिंग आउटफिट में पोज देते दिखे.

कृति सैनन ने फैंस को दी दिवाली की बधाई

इस शानदार पार्टी में फिल्ममेकर करण जौहर के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल ने भी चार चांद लगाए. एक फोटो में वह अपनी मां का मेकअप ठीक करती दिख रही हैं, तो दूसरी तस्वीर में वह चाट का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं. फैंस को दिवाली की बधाई देते हुए कृति सैनन ने कैप्शन में लिखा, ‘साल का मेरा सबसे पसंदीदा समय और मेरे कुछ सबसे खास लोग. आप सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.’

कौन हैं कृति सैनन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया?

कबीर बहिया यूके के एक जाने-माने बिजनेसमैन हैं. उन्होंने साल 2020 में ‘वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म लिमिटेड’ की नींव रखी थी, जो एयरलाइन रिप्रेजेंटेशन सर्विस देने का काम करती है. कबीर बहिया ब्रिटेन की फेमस ट्रैवल कंपनी ‘साउथॉल ट्रैवल’ के मालिक कुलजिंदर बहिया के बेटे हैं.

कृति सैनन की पॉपुलर बॉलीवुड फिल्में

बताते चलें कि कृति सैनन ने अब तक के करियर में उन्होंने ‘बरेली की बर्फी’, ‘लुका छुपी’, ‘मिमी’, ‘भेड़िया’ और ‘क्रू’ जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा उन्होंने नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘दो पत्ती’ (2024) से बतौर प्रोड्यूसर भी अपनी नई पारी की शुरुआत की है. हाल ही में कृति को शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में देखा गया है.



Source link