अनंत सिंह की बेटी की शादी का कार्ड: निमंत्रण में दूल्हे की पढ़ाई, शादी का पूरा कार्यक्रम और परिवार की फुल डिटेल

अनंत सिंह की बेटी की शादी का कार्ड: निमंत्रण में दूल्हे की पढ़ाई, शादी का पूरा कार्यक्रम और परिवार की फुल डिटेल


पटना. बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की चर्चा अब सिर्फ भव्य आयोजन तक सीमित नहीं है. शादी का निमंत्रण कार्ड सामने आया है, जिसमें होने वाले दामाद की पढ़ाई से लेकर उनके परिवार और विवाह की तारीख तक की जानकारी दर्ज है. कार्ड पर सबसे ऊपर श्री गणेशाय नमः लिखा है. नीचे संस्कृत श्लोक में वक्रतुण्ड महाकाय, सूर्यकोटि समप्रभ, निर्विघ्नं कुरुमे देव, सर्वकार्येषु सर्वदा लिखा है. इसके बाद मान्यवर लिखकर शादी का न्यौता दिया गया है. कार्ड देखते ही पता चलता है कि यह शादी मोकामा में कितनी बड़ी होने वाली है. कार्ड के मुताबिक, शिवांगी के होने वाले पति ऋषिकेश कुमार अमेरिका के अटलांटा स्थित अटलांटा के जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी (Georgia State University) से एमबीए (MBA) हैं. उनके पिता कमांडेंट रणविजय कुमार हैं. 25 नवंबर को होने वाले इस विवाह समारोह को लेकर बिहटा से मोकामा तक तैयारियां चल रही हैं.

कार्ड पर क्या लिखा है?

कार्ड पर लिखा है कि परमपिता परमेश्वर की असीम अनुकम्पा से आयु शिवांगी सिंह का पावन परिणयोत्सव होने जा रहा है. शिवांगी सिंह सुपुत्री स्व चन्द्रदीप सिंह एवं स्व बच्ची देवी की पौत्री हैं. साथ ही सुपुत्री श्रीमती नीलम देवी और श्री अनंत कुमार सिंह की बेटी हैं. नीलम देवी माननीय उप मंत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति एवं पूर्व सदस्य बिहार विधानसभा 178 मोकामा हैं. अनंत कुमार सिंह सदस्य बिहार विधानसभा 178 मोकामा हैं. ग्राम नदावां, थाना बाढ़, जिला पटना लिखा है.

बेटी शिवांगी की शादी का कार्ड राजद अध्यक्ष को देते हुए मोकामा विधायक अनंत सिंह.

दूल्हा कौन हैं, कार्ड में क्या पहचान है?

कार्ड पर वर का नाम चि ऋषिकेश कुमार लिखा है. उनके नाम के नीचे ब्रैकेट में MBA, Georgia State University, Atlanta, USA लिखा है. ऋषिकेश कुमार सुपुत्र श्रीमती आशा देवी एवं श्री विजय कुमार कमांडेंट हैं. पता विजयाशा निवास, रानी बाग कॉलेज के पास, कृष्णानगर, बिहटा पटना लिखा है. कार्ड में दोनों परिवारों का पूरा परिचय साफ-साफ छपा है.

कार्ड के नीचे तीन कॉलम में नाम

कार्ड के नीचे तीन हिस्से हैं. दर्शनाभिलाषी में मुकेश सिंह, मनोज सिंह, रधीर सिंह, मंजेश सिंह, राहुल सिंह, अंकित कुमार, अभिषेक कुमार, अभिनव कुमार एवं समस्त परिवार लिखा है. स्वागतकर्ता में मुकेश सिंह, राजा परीक्षित, राजवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, कुमार पुनीत लिखा है. आकांक्षी में अनंत कुमार सिंह, विधायक, मोकामा लिखा है. साथ में मोबाइल नंबर भी दिया गया है. कार्ड के बीच में कहा गया है कि की मांगलिक बेला पर सपरिवार पधार कर वर-वधू को अपना स्नेहाशीष प्रदान कर हमें अनुग्रहीत करें.

बृजभूषण सिंह जी को शादी का कार्ड देने पहुंचे मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह जी के तीनों बेटे

क्यों खास है यह कार्ड?

यह कार्ड सिर्फ शादी का न्यौता नहीं है, बल्कि यह मोकामा की सियासत और परिवार की ताकत का भी परिचय है. कार्ड पर विधायक, पूर्व विधायक और उप मंत्री जैसे पदों का जिक्र है. गांव, थाना और जिला तक लिखा है. यही वजह है कि कार्ड के सामने आते ही लोगों ने इसे संभालकर रखना शुरू कर दिया है. शादी में 4 लाख लोगों के खाने और 150 से ज्यादा व्यंजन की चर्चा के बीच अब यह कार्ड ही शादी की सबसे बड़ी पहचान बन गया है.



Source link