Last Updated:
Sirohi Latest News : सिरोही के रेवदर में तलवार लेकर युवक पर हमला करने पहुंचे बदमाशों को ग्रामीणों ने भगाया. दो गुटों में विवाद के बाद हुई घटना से दहशत फैली. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. बताया जा रहा है कि इन युवकों में 2-3 के पास तलवारें थीं. उनके साथ करीब 5-6 युवक और थे. ये युवक पीछा किए जा रहे युवक पर हमला करने की कोशिश में थे. युवक खुद को बचाने के लिए कस्बे के अंदर भाग रहा था. इसी दौरान मामला ठाकुरजी मंदिर के पास पहुंच गया.
तलवारें लेकर घुसे बदमाश,
सिरोही. कस्बे में दो गुटों के बीच हुए झगड़े के बाद तलवारों से लैस बदमाशों के घुसने से दहशत फैल गई. बताया जा रहा है कि एक युवक का पीछा करते हुए कई युवक कस्बे में पहुंच गए. इनमें 2-3 युवकों के हाथों में तलवारें थीं, जबकि उनके साथ 5-6 युवक और भी मौजूद थे. सभी युवक को पकड़कर उस पर हमला करना चाहते थे. इस दौरान ठाकुरजी मंदिर के पास ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर युवक को सुरक्षित बचा लिया. लोगों को सामने आता देख तलवारों से लैस युवक मौके से भाग गए.
घटना के बाद कस्बे में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा. तलवारें लेकर युवकों के पीछे दौड़ने की घटना देखकर लोग भी घबरा गए. सूचना मिलने पर रेवदर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली.
युवक का पीछा करते हुए कस्बे में पहुंचे बदमाश
जानकारी के अनुसार, दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. इसके बाद एक युवक का पीछा करते हुए दूसरे गुट के कई युवक रेवदर कस्बे में घुस आए. बताया जा रहा है कि इन युवकों में 2-3 के पास तलवारें थीं. उनके साथ करीब 5-6 युवक और थे. ये युवक पीछा किए जा रहे युवक पर हमला करने की कोशिश में थे. युवक खुद को बचाने के लिए कस्बे के अंदर भाग रहा था. इसी दौरान मामला ठाकुरजी मंदिर के पास पहुंच गया. तलवारों से लैस युवकों को युवक के पीछे आते देख आसपास के ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया.
ठाकुरजी मंदिर के पास ग्रामीणों ने बचाया युवक
मौके पर मौजूद अरविन्द वैष्णव, दीपक वैष्णव, नटवर दर्जी सहित अन्य ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए युवक को बदमाशों से बचाया. ग्रामीणों ने बीच में आकर हमलावरों को रोकने की कोशिश की और युवक को सुरक्षित कर लिया. लोगों को एकजुट होता देख तलवारों से लैस युवक मौके से भाग निकले. बताया जा रहा है कि दूसरा गुट भी उन युवकों के पीछे दौड़ा. हालांकि, इस दौरान युवक को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया.
तलवारें देखकर कस्बे में फैली दहशत
कस्बे में तलवारों से लैस युवकों के पहुंचने और एक युवक का पीछा कर हमला करने की कोशिश से लोगों में डर का माहौल बन गया. आमतौर पर शांत रहने वाले कस्बे में इस तरह हथियार लेकर युवकों के दौड़ने से आसपास मौजूद लोग भी सहम गए. घटना की सूचना मिलते ही रेवदर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत कर घटनाक्रम की जानकारी जुटाई. वहीं डीएसपी अशोक आंजना के निर्देश पर बदमाशों की तलाश के लिए दो पुलिस टीमें लगाई गई हैं.
पुलिस की दो टीमें कर रही तलाश
पुलिस अब उन युवकों की पहचान और तलाश में जुटी है, जो तलवारें लेकर कस्बे में पहुंचे थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला दो गुटों के बीच हुए झगड़े से जुड़ा है. हालांकि, विवाद किस बात पर शुरू हुआ और हमले की कोशिश में शामिल युवकों की पहचान क्या है, इसकी पूरी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी.