Pashudhan Puja: दिवाली पर गाय-बैल की पूजा में रखें इन बातों का ध्यान, छोटी गलती पहुंचा सकती है नुकसान

Pashudhan Puja: दिवाली पर गाय-बैल की पूजा में रखें इन बातों का ध्यान, छोटी गलती पहुंचा सकती है नुकसान


Last Updated:

Diwali Pashudhan Puja Ritual: दिवाली के बाद ग्रामीण इलाकों में पशुधन की पूजा की परंपरा निभाई जाती है. खेती और आजीविका का आधार माने जाने वाले गाय-बैल सहित अन्य पशुओं के प्रति आभार जताने के लिए पशुपालक उन्हें नहलाकर सजाते हैं और तिलक लगाकर पूजा करते हैं. मान्यता है कि पशुधन की खुशहाली से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. हालांकि, पूजा के दौरान पशुओं की सेहत और सुरक्षा का ध्यान रखना भी जरूरी है. ठंड में बहुत ठंडे पानी से न नहलाएं, आंखों और मुंह में रोली-सिंदूर न जाने दें और उन्हें साफ-सुथरा भोजन ही खिलाएं. पशुओं को जबरदस्ती सजाने या बांधने से भी बचना चाहिए. धार्मिक परंपरा के साथ पशुओं की देखभाल का संदेश भी इस पूजा में छिपा है.

भीलवाड़ा. दिवाली का त्योहार खुशियों और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इस पर्व पर मां लक्ष्मी की पूजा के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन की पूजा करने की भी खास परंपरा है. किसान गाय, बैल और अन्य पशुओं को अपने परिवार का अहम हिस्सा मानते हैं और उनकी सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. इस दिन पशुओं को नहलाकर सजाया जाता है और रोली, चावल, फूल-माला, दीपक, गुड़ व हरी घास से पूजा की जाती है. पशुधन की पूजा के दौरान पशुपालकों को इन बातों का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी है जिसे पूजा संपन्न हो. भीलवाड़ा नगर व्यास पंडित कमलेश व्यास ने बताया कि दिवाली का त्योहार खुशियों और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इस पर्व पर मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन की पूजा करने की भी विशेष परंपरा है.

किसान और पशुपालक गाय, बैल सहित अन्य पशुओं को अपने परिवार का अहम हिस्सा मानते हैं. मान्यता है कि पशुधन की खुशहाली से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन को खेती और आजीविका का प्रमुख आधार माना जाता है. किसान खेती के काम से लेकर दूध और अन्य जरूरतों के लिए पशुओं पर निर्भर रहते हैं. इसी कारण दिवाली के बाद पशुओं की पूजा कर उनके प्रति आभार जताया जाता है. इस दिन पशुओं को अच्छी तरह नहलाया जाता है और उन्हें सजाया जाता है. पूजा के दौरान पशुओं के माथे पर रोली और चावल का तिलक लगाया जाता है. इसके बाद फूल-मालाएं पहनाकर दीपक जलाया जाता है. पशुओं को गुड़ और हरी घास खिलाई जाती है. कई ग्रामीण क्षेत्रों में इस अवसर पर पशुओं को रंग-बिरंगे कपड़ों और आभूषणों से भी सजाया जाता है.

पशुधन की पूजा में इन बातों का रखें ख्याल

पशुधन की पूजा करते समय पशुपालकों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए. सबसे पहले पशुओं को साफ पानी से नहलाएं और उनके शरीर को अच्छी तरह सुखाएं. ठंड के मौसम में पशुओं को बहुत ठंडे पानी से न नहलाएं. साथ ही पशुओं को ऐसी जगह रखें, जहां साफ-सफाई और पर्याप्त हवा की व्यवस्था हो. पूजा करते समय पशुओं के माथे पर तिलक लगाएं, लेकिन ध्यान रखें कि रोली, सिंदूर या अन्य पूजा सामग्री उनकी आंखों, नाक और मुंह में न जाए. दीपक और धूपबत्ती जलाते समय भी पशुओं को आग से दूर रखें, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी या चोट न पहुंचे. पशुओं को प्रसाद के रूप में गुड़ और हरी घास खिलाई जाती है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें साफ और ताजा भोजन ही दिया जाए.

पशुओं को न खिलाएं बासी खाना

पशुओं को पूजा के दिन खराब, बासी या गंदगी वाला भोजन पशुओं को न खिलाएं. पूजा के दौरान पशुओं को जबरदस्ती सजाने या बांधने से बचें. उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखें. दिवाली के बाद पशुधन की पूजा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि पशुओं के प्रति प्रेम, सम्मान और उनकी उपयोगिता को समझने का भी संदेश देती है. पशुपालकों को चाहिए कि वे पूजा के साथ-साथ पशुओं की सेहत, साफ-सफाई और खानपान का भी ध्यान रखें. इससे त्योहार की खुशियों के साथ पशुधन की देखभाल का उद्देश्य भी पूरा होगा.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link