दिवाली पर 50 प्रमुख शहरों में लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त और चौघड़िया
Last Updated:
Diwali Lakshmi Puja Muhurat 2026: दीवाली 2026 पर लक्ष्मी पूजन को लेकर देश भर में उत्साह का माहौल है. दिल्ली और मुंबई से लेकर जयपुर तक, देश के 50 बड़े शहरों में दिवाली पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और चौघड़िया समय की पूरी जानकारी सामने आ गई है. सही समय पर मां लक्ष्मी की आराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है, जिसे लेकर लोग अभी से अपनी तैयारियों में जुट गए हैं.
Diwali Lakshmi Puja Muhurat 2026: आज देशभर में धूमधाम से दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है. हर साल यह पर्व कार्तिक मास की अमावस्या तिथि और प्रदोष काल में मनाया जाता है. दीपावली की शाम को स्थिर वृषभ लग्न में गृहस्थ लोगों के लिए महालक्ष्मी व गणेश पूजन करना चाहिए और मध्यरात्रि में स्थिर सिंह लग्न (निशीथ काल) में तांत्रिक साधना और श्रीयंत्र की पूजा संपन्न करनी चाहिए. हालांकि, देश के अलग-अलग शहरों में सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में अंतर होने के कारण लक्ष्मी पूजन के शुभ मुहूर्त और चौघड़िया समय में भी बदलाव होता है. ऐसे में दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ से लेकर देश के 50 बड़े शहरों तक के लक्ष्मी पूजन का शुभ समय और चौघड़िया मुहूर्त जानना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं देश के 50 प्रमुख शहरों में लक्ष्मी पूजन का उत्तम समय और और चौघड़िया मुहूर्त…