AI के दौर में हाथ से बनी पेंटिंग की डिमांड, रोशनी ने हुनर से कर दिखाया कमाल

AI के दौर में हाथ से बनी पेंटिंग की डिमांड, रोशनी ने हुनर से कर दिखाया कमाल


Last Updated:

Indore News: रोशनी ने पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद अपनी कला को आगे बढ़ाया. आज उनकी पेंटिंग्स देश-विदेश में मशहूर हो रही हैं. वह उन सभी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा हैं, जो कला के क्षेत्र में कुछ खास मुकाम हासिल करना चाहती हैं. रोशनी का यह सफर यह साबित करता है कि लगन और मेहनत के दम पर अपने सपनों को पूरा किया जा सकता है.

इंदौर. डिजिटल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में जहां तकनीक का बोलबाला है, वहीं इंदौर की रहने वाली आर्टिस्ट रोशनी अपनी हाथों से बनी पेंटिंग्स के लिए जानी जाती हैं. उनकी बनाई पेंटिंग्स देश और दुनिया के अलग-अलग शहरों में काफी डिमांड में हैं और लोग इन्हें बहुत पसंद कर रहे हैं. रोशनी ने पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपनी कला को ही अपनी ताकत बनाया और अपनी बेहतरीन पेंटिंग्स से अपनी एक अलग पहचान बनाई है.

इंदौर की रहने वाली रोशनी ने पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद अपनी कला को आगे बढ़ाया और आज उनकी पेंटिंग्स देश-विदेश में प्रसिद्ध हो रही हैं. वह उन सभी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा हैं, जो कला के क्षेत्र में कुछ खास करना चाहती हैं. रोशनी का यह सफर यह साबित करता है कि लगन और मेहनत के दम पर कला के क्षेत्र में भी मुकाम हासिल किया जा सकता है.

कुछ ऐसे तैयार होती है पेंटिंग
आर्टिस्ट रोशनी ने लोकल 18 को बताया कि किसी भी काम को करने के लिए जिद होना बहुत जरूरी है क्योंकि जिद के बिना आप वो नहीं कर सकते, जो आप करना चाहते हैं. इसके अलावा पेंटिंग के लिए ऑब्जरवेशन और इमेजिनेशन होना भी बहुत जरूरी है क्योंकि इनके बिना पेंटिंग नहीं बनाई जा सकती है. रोशनी के अनुसार, एक पेंटिंग को तैयार करने में लगभग 30 से 32 घंटे का समय लगता है यानी एक पेंटिंग को बनाने में करीब 6 से 7 दिन का वक्त लग जाता है. अपनी कलाकृतियों को बनाने के लिए वह मुख्य रूप से एग्रेलिक कलर का उपयोग करती हैं.

पेंटिंग से मिलती है शांति
रोशनी का मानना है कि यदि आप कला जानते हैं और जीवन में कुछ करना चाहते हैं, तो इसके लिए समय निकालना बेहद जरूरी है. वह बताती हैं कि इस कला को बचाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे जीवन में ठहराव और मानसिक शांति मिलती है. जो महिलाएं इस तरह की पेंटिंग करना चाहती हैं, उन्हें इसके लिए समय देना चाहिए. इस कार्य को करने से मन प्रसन्न रहता है और जीवन में एक अलग तरह का ठहराव महसूस होता है.



Source link