”रामायण’ की चर्चा रामायण पर होनी चाहिए VFX पर नहीं’, रणबीर-साई की फिल्म के भारी-भरकम बजट पर सलमान खान की दो टूक

”रामायण’ की चर्चा रामायण पर होनी चाहिए VFX पर नहीं’, रणबीर-साई की फिल्म के भारी-भरकम बजट पर सलमान खान की दो टूक


Last Updated:

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म रामायण को लेकर चर्चा हो रही है. 5 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले हैं. इस बीच सलमान खान ने नितेश तिवारी की रामाय़ण के भारी-भरकम बजट पर दो टूक कही. एक्टर का कहना है कि फिल्म की चर्चा उसके बजट और वीएफएक्स के बजाय उसकी कहानी की वजह से होनी चाहिए.

Zoom

सलमान खान ने मातृभूमि के इवेंट में ‘रामायण’ के भारी-भरकम बजट पर बात की.

नई दिल्ली.  नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ इस साल की सबसे बड़ी फिल्म है. 4000 करोड़ के मेगा बजट में बनी फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होने वाली है. रामायण का पहला पार्ट दिवाली से ठीक पहले 5 नवंबर को थिएटर्स में आ चुका है. इसको दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं. ‘रामायण’ की हाइप के बीच सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म के बजट और वीएफएक्स की हो रही है. अब सलमान खान ने रामायण के बजट पर दो टूक कही. उन्होंने कहा कि रामायण में चर्चा रामायण की होनी चाहिए ना कि वीएफएक्स की.

सलमान खान ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे. मुंबई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सलमान खान ने फिल्म ‘रामायण’ को लेकर कहा कि उन्हें लगता है कि इस फिल्म की चर्चा रामायण के विषय पर ही होनी चाहिए. एक्टर ने फिल्म के बजट और तकनीकी पहलुओं को लेकर हो रही बातचीत पर अपना रिएक्शन दिया.

सलमान खान ने ‘रामायण’ के VFX को लेकर की बात

सलमान खान कहते हैं, ‘मेरा मानना है कि रामायण की चर्चा रामायण पर होनी चाहिए नाकि वीएफएक्स और प्रोडक्शन के बजट पर. मुझे लगता है कि जो माहौल बना हुआ कि 4000 करोड़ की फिल्म है और वीएफएक्स, वीएफएक्स, वीएकएक्स… मुझे वो सही नहीं लगता है. मुझे लगता है कि रामायण की चर्चा फिल्म की कहानी रामायण की वजह से होनी चाहिए’. एक्टर ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि फिल्म को लेकर चर्चा उसके मुख्य विषय और किरदारों पर केंद्रित होनी चाहिए.

‘फिल्म की कहानी की चर्चा होनी चाहिए’: सलमान खान

सलमान खान के इस बयान से साफ है कि वह फिल्म के तकनीकी पहलुओं और बजट से ज्यादा उसके मूल विषय को महत्व देते हैं. उनके मुताबिक, रामायण जैसे महाकाव्य की पहचान उसके किरदारों, कहानी और संदेश से है. ऐसे में फिल्म को लेकर बातचीत भी इन्हीं चीजों के इर्द-गिर्द होनी चाहिए.

बता दें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं, साई पल्लवी- माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म में सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं.

वहीं सलमान खान अपनी फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर चर्चा में हैं. चित्रांगदा सिंह संग सलमान खान की फिल्म पर काफी समय से तलवार लटक रही थी. अब आखिरकार ‘मातृभूमि’ रिलीज होने वाली है.



Source link