पहाड़ी जड़ी-बूटियों से शुगर, पेट दर्द, खांसी जैसी कई बीमारियां का इलाज, दवाई के लिए वैद्य पास लग रही भीड़

पहाड़ी जड़ी-बूटियों से शुगर, पेट दर्द, खांसी जैसी कई बीमारियां का इलाज, दवाई के लिए वैद्य पास लग रही भीड़


Last Updated:

इंदौर में एक बुजुर्ग पहाड़ी इलाकों से जड़ी-बूटियां लाकर लोगों का इलाज कर रहे हैं. इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से शुगर, पेट दर्द, खांसी और कई अन्य बीमारियां ठीक होने की बता कही जा रही है. इन पास दूर-दूर से मरीज पहुंच रहे हैं.

इंदौर. वर्तमान समय में एलोपैथी और होम्योपैथी के साथ आयुर्वेद का भी अपना अलग महत्व है. इंदौर में एक बुजुर्ग पहाड़ी इलाकों से जड़ी-बूटियां लाकर लोगों का इलाज कर रहे हैं, जिससे मरीजों को आराम मिल रहा है. इन दिनों इंदौर में एक बुजुर्ग पहाड़ी इलाकों से जड़ी-बूटियां लाकर लोगों का इलाज कर रहे हैं. बुजुर्ग की इन जड़ी-बूटियों से लोगों को काफी आराम मिल रहा है और कई गंभीर बीमारियां ठीक हो रही हैं. बुजुर्ग का कहना है कि वे लंबे वक्त से यह काम कर रहे हैं और उनकी जड़ी-बूटियों से हजारों लोगों को फायदा पहुंचा है.

बुजुर्ग की ओर से लाई जाने वाली जड़ी-बूटियों को अलग-अलग पहाड़ी इलाकों से एकत्रित किया जाता है. इनमें पनीर फूल शुगर के लिए, मरोड़ फली पेट के दर्द के लिए और सर जीवन शरीर में गर्मी के लिए काम आती है. इसके अलावा पंजा सालम पौष्टिक होती है जो शरीर के लिए उपयोगी है. मुलेठी खांसी में आराम देती है और तेजबल का तेल निकालकर उपयोग में लिया जाता है.

उपयोग होने वाली अन्य औषधियां
इलाज के लिए मूसली, सफेद मूसली, ताशकंद, मुलेठी और शुगर बूटी जैसी जड़ी-बूटियों का उपयोग किया जाता है. इन सभी जड़ी-बूटियों को पहाड़ी क्षेत्रों से लाया जाता है और फिर अलग-अलग तरीकों से काम में लिया जाता है ताकि मरीजों का इलाज किया जा सके.

औषधियों के फायदे और बीमारियां
इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के प्रयोग से कई तरह की बीमारियां ठीक होती हैं. इनमें मुख्य रूप से शुगर, पाचन में दिक्कत, पेट की खराबी, बुखार और सर्दी-खांसी शामिल हैं. बुजुर्ग लोगों के लिए ये जड़ी-बूटियां लेकर आते हैं जिससे उन्हें राहत मिलती है.



Source link