परंपरा, प्रतिष्ठा, अनुशासन… पाकिस्तानी फील्डिंग देख कर हंसी नहीं रोक पाएंगे!
Last Updated:
मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत के खिलाफ ग्रुप ए के मैच में पाकिस्तान की फील्डिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो क्लिप में साफ दिख रहा है कि जब भारतीय बल्लेबाज ने शॉट खेला, तो गेंद हवा में चली गई. उसके पीछे विकेटकीपर और गेंदबाज समेत एक और खिलाड़ी कैच लेने आए, लेकिन आपसी गफलत के कारण कोई भी खिलाड़ी गेंद नहीं पकड़ पाया.
अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तानी फील्डिंग वीडियो वायरल
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी के स्तर में चाहे कितना भी सुधार कर ले, लेकिन फील्डिंग के मामले में अक्सर उसकी खिल्ली उड़ती रहती है. चाहे सीनियर टीम हो या फिर जूनियर टीम, फील्डिंग के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों में एक अजीब सी गफलत देखने को मिलती ही है. ऐसा ही कुछ मेंस अंडर-19 एशिया कप में भारत के खिलाफ मुकाबले के दौरान भी देखने को मिला.
इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने गेंदबाजी तो अच्छी की, लेकिन एक खराब फील्डिंग के कारण अब हर जगह उसका मजाक बन रहा है. अंडर-19 एशिया कप में भारत के खिलाफ मैच में जब पाकिस्तानी टीम गेंदबाजी कर रही थी, तो भारतीय बल्लेबाज से एक मिस-हिट हो गया. गेंद हवा में गई और उसे पकड़ने के लिए एक नहीं, बल्कि तीन-तीन खिलाड़ी, जिसमें खुद गेंदबाज भी शामिल था.
पाकिस्तान के खिलाफ धीमी पारी खेल आउट हुए राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय, उम्मीदों पर नहीं उतरे खरे, टीम को भी मुश्किल में छोड़ा
गफलत में पाकिस्तानियों ने टपकाया कैच
गेंद जैसी ही हवा में गई, पाकिस्तानी फील्डरों में मानो दुगनी ऊर्जा आ गई हो, लेकिन जब कैच पकड़ने की बारी आई, तो सबने अपने हाथ पीछे खींच लिए या उलझन में पड़ गए. दरअसल, हुआ यह कि जब गेंद हवा में गई, तो सबसे पहले विकेटकीपर भागे. चूंकि गेंद नॉन-स्ट्राइकर या बॉलर एंड के पास लैंड करने वाली थी, इसलिए गेंदबाज ने भी कैच के लिए प्रयास किया.
Whether it is their Men’s senior team, Women’s senior team or U19 team. Pakistan never stops giving
Parampara, Pratishtha, Anushashan!! https://t.co/pCeDCoGXdT