Last Updated:
बिहार के मुजफ्फरपुर में पारिवारिक विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया. घर में बहन की शादी को लेकर दो भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि इसकी सूचना पुलिस को दी गई. घठना की जानकारी मिलते ही पुलिस आरोपी के घर पहुंची.
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया है. दो भाइयों के बीच झगड़े को सुलझाने पहुंची पुलिस पर एक भाई ने हमला कर दिया. हमले मे एक एसआई और दो सिपाही घायल हो गए हैं. इतना ही नहीं बल्कि महिला सिपाही से हथियार छीनने की कोशिश की गई. यह घटना मुजफ्फरपुर के पीयर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर छपरा गांव की है. यहां दो भाइयों और उनके परिवार में मारपीट हो गई. इसकी सूचना मिलने पर उनके घर पुलिस की 112 की टीम पहुंची. पुलिस को देखते ही एक भाई ने लाठी और डंडे से पुलिस पर ही हमला कर दिया. इस हमले मे एसआई शेषनाथ यादव, सिपाही सुमित कुमार और बबिता कुमारी घायल हो गए.
इस पूरे मामले में डायल 112 की पुलिस टीम पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. दो भाइयों के बीच बहन की शादी की बात को लेकर विवाद हो रहा था. जब पुलिस पहुंची तब कुलदीप कुमार नाम के व्यक्ति ने पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. आरोपी ने महिला सिपाही का हथियार छीनने का भी प्रयास किया.
पुलिस से मारपीट करने वाले आरोपी कुलदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. कुलदीप कुमार अपने भाई से झगड़ा झंझट और मारपीट कर रहा था. पियर थाना पदाधिकारी जब पहुंचकर छानबीन शुरू किया तो पता चला की बहन के शादी को लेकर वाद-विवाद हो गया. बात इतनी बढ़ी की कुलदीप कुमार की अपने भाई के साथ मारपीट शुरू हो गई. फिलहाल पूरे मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
आपको बता दें कि इस तरह के विवादों में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है. जब दोषी की इतनी हिम्मत हो जाए कि वह पुलिस पर ही हमला कर दे तब पुलिस के ना पहुंचने पर अगर बात और बढ़ती तब कुलदीप कुमार और भी बड़ा कदम उठा सकता था.