Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 9 November 2026: आज सोमवार व्रत के साथ दिवाली स्नान और कार्तिक अमावस्या की देव पूजा भी है. पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या उपरांत प्रतिपदा तिथि, स्वाति नक्षत्र, नाग करण, सौभाग्य योग, पूर्व का दिशाशूल है. इस दिन चंद्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेंगे तो सूर्य तुला राशि में विराजमान रहेंगे. हिंदू पंचांग के अनुसार, आज सोमवार के दिन कार्तिक अमावस्या का विशेष संयोग बन रहा है, जिसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है. खास बात यह है कि अमावस्या तिथि 8 नवंबर को रविवार सुबह शुरू होकर 9 नवंबर को दोपहर तक रहेगी. इसी कारण 8 नवंबर को दिवाली और मां लक्ष्मी का पूजन किया गया, जबकि 9 नवंबर को स्नान, दान और पितरों के तर्पण का विशेष महत्व रहेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवती अमावस्या पर भगवान शिव की पूजा करने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है. सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं. वहीं, पितरों के निमित्त तर्पण और दान करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होने की मान्यता है.
हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्र देव को समर्पित माना जाता है. आज सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और भगवान शिव के सामने दीपक जलाएं. शिवलिंग पर गंगाजल, दूध और शुद्ध जल अर्पित करें. इसके बाद बेलपत्र, धतूरा, सफेद फूल, अक्षत और चंदन चढ़ाएं. ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें और अंत में शिवजी की आरती करके सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें. साथ आज कार्तिक अमावस्या है इसलिए इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करें या घर के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें. इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें. शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, अक्षत और फूल अर्पित करें. मां पार्वती को सुहाग की सामग्री चढ़ाएं. इसके बाद पीपल के पेड़ की पूजा और परिक्रमा करने की भी परंपरा है. अपनी श्रद्धा के अनुसार जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करें. पितरों की शांति के लिए तर्पण भी किया जाता है. पंचांग से जानें आज के शुभ व अशुभ मुहूर्त व योग.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 9 नवंबर 2026
आज की तिथि- अमावस्या – 12:31 पी एम तक, फिर प्रतिपदा तिथि
आज का नक्षत्र- स्वाति – 07:24 ए एम तक, विशाखा नक्षत्र
आज का करण- नाग – 12:31 पी एम तक, किंस्तुघ्न – 01:12 ए एम, 10 नवंबर तक
आज का योग- सौभाग्य – 02:57 ए एम, 10 नवंबर तक, फिर शोभन योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- तुला उपरांत वृश्चिक राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:39 ए एम
सूर्यास्त- 05:32 पी एम
चन्द्रोदय- 06:40 ए एम
चन्द्रास्त- 05:13 पी एम
आज के शुभ योग और मुहूर्त 9 नवंबर 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:54 ए एम से 05:47 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:44 ए एम से 12:27 पी एम
विजय मुहूर्त: 01:54 पी एम से 02:38 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:32 पी एम से 05:58 पी एम
अमृत काल: 11:49 पी एम से 01:32 ए एम, 10 नवंबर
निशिता मुहूर्त: 11:40 पी एम से 12:32 ए एम, 10 नवंबर
शिववास: गौरी के साथ – 12:31 पी एम तक, श्मशान में
आज के अशुभ मुहूर्त 9 नवंबर 2026
राहुकाल: 08:01 ए एम से 09:22 ए एम
यमगण्ड: 10:44 ए एम से 12:06 पी एम
गुलिक काल: 01:27 पी एम से 02:49 पी एम
आडल योग: 06:39 ए एम से 07:24 ए एम
दुर्मुहूर्त: 12:27 पी एम से 01:11 पी एम
वर्ज्य: 01:27 पी एम से 03:10 पी एम
दिशाशूल: पूर्व