गणेशजी की आरती, जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा, दिवाली श्रीगणेश आरती
Last Updated:
Ganesh Ji ki Aarti: आज दिवाली के पावन अवसर पर रात को गणेश-लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व है. इस शुभ बेला पर सभी भक्तगण भगवान गणेश की वंदना करते हुए ‘जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा’ आरती का सस्वर गान कर रहे हैं. पूजन के दौरान गणेशजी की आरती करने से घर में सुख, शांति, समृद्धि और रिद्धि-सिद्धि का वास होता है. आज की इस विशेष रात में विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जा रही है.
Ganesh Ji ki Aarti: दिवाली की रात गणेशजी की आरती करने का विशेष महत्व माना जाता है. मान्यता है कि आरती करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन की बाधाओं को दूर करने के लिए भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होता है. उनकी आराधना से बुद्धि, विवेक, सुख और समृद्धि की कामना की जाती है. दिवाली पर गणेशजी की आरती के दौरान घी का दीपक जलाएं और फूल, दूर्वा तथा मोदक अर्पित करें. इसके बाद श्रद्धापूर्वक ‘जय गणेश जय गणेश देवा’ आरती गाएं. अंत में परिवार के सभी सदस्यों को आरती दिखाकर प्रसाद वितरित करें. धार्मिक मान्यता है कि गणेशजी की कृपा से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है. यहां पढ़ें संपूर्ण गणेशजी की आरती…
श्री गणेश जी की आरती | Shree Ganesh Ji ki Aarti
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
एक दंत दयावंत, चार भुजाधारी
मस्तक सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा
लड्डुअन को भोग लगे, संत करे सेवा॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
दीनन की लाज राखो, शंभु सुतवारी
कामना को पूर्ण करो, जग बलिहारी॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
बोलो गणेश भगवान की जय, माता लक्ष्मी की जय