उज्जैन में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, दोस्त की मौत, एक घायल

उज्जैन में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, दोस्त की मौत, एक घायल


Last Updated:

Ujjain News: गुलाम नबी का आरोप है कि विवाद के दौरान गीता बाई ने मुजीब की छाती पर पत्थर से हमला कर दिया. इसके बाद गीता बाई के बेटे ओमप्रकाश, जसवंत, लाला और भोला भी मौके पर पहुंच गए. आरोप है कि सभी ने मिलकर मुजीब के साथ मारपीट की. दोस्त को बचाने पहुंचे गुलाम नबी पर भी दरांती और पत्थरों से हमला किया गया.

Zoom

खेत में ट्रैक्टर चलाने पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई.

उज्जैन. मध्य प्रदेश में उज्जैन से करीब 30 किलोमीटर दूर ग्राम बिछड़ौद में जमीन को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. खेत में ट्रैक्टर चलाने की बात पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान 48 वर्षीय मुजीब मंसूरी की मौत हो गई जबकि उनके दोस्त गुलाम नबी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल का चरक अस्पताल में उपचार जारी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दरअसल शाजापुर निवासी मुजीब मंसूरी अपने दोस्त गुलाम नबी के साथ बिछड़ौद स्थित खेत पर पहुंचे थे. यहां उन्होंने अपने खेत में एक ट्रैक्टर चलता देखा. ट्रैक्टर चालक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि गीता बाई के कहने पर खेत में ट्रैक्टर चलाया जा रहा है. इसके बाद गीता बाई भी मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.

पत्थर से किया हमला
घायल गुलाम नबी का आरोप है कि विवाद के दौरान गीता बाई ने उनके दोस्त मुजीब की छाती पर पत्थर से हमला कर दिया. इसके बाद गीता बाई के बेटे ओमप्रकाश, लाला, जसवंत और भोला भी मौके पर पहुंच गए. आरोप है कि सभी ने मिलकर मुजीब के साथ मारपीट की. दोस्त को बचाने पहुंचे गुलाम नबी पर भी दरांती और पत्थरों से हमला किया गया. गंभीर चोट लगने से मुजीब की मौत हो गई.

साल 1994 से जमीन पर कब्जे का दावा
गुलाम नबी का दावा है कि करीब तीन बीघा जमीन उनके पास वर्ष 1994 से है और इसी जमीन को लेकर दूसरे पक्ष से न्यायालय में विवाद चल रहा है.

जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन
डीएसपी भरत यादव के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है. शनिवार को हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि दूसरा घायल हुआ है. पुलिस ने मामला जांच में लिया है. मृतक के शव का पोस्टमार्टम और एफएसएल टीम द्वारा परीक्षण कराया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.



Source link