Last Updated:
Khadki Sanganer Special Train News: रेल प्रशासन ने पुणे की खड़की और सांगानेर के बीच चलने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (01411/01412) के फेरों में विस्तार किया है. दोनों दिशाओं में एक-एक अतिरिक्त फेरा बढ़ाने से यह ट्रेन अब 7-7 फेरे लगाएगी, जिससे कोटा और सवाई माधोपुर के यात्रियों को आवागमन में विशेष सुविधा मिलेगी.
Khadki Sanganer Special Train News: खड़की-सांगानेर स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े, कोटा-सवाई माधोपुर के यात्रियों को राहत
कोटा. यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और यात्रा की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 01411/01412 खड़की (पुणे)–सांगानेर–खड़की (पुणे) साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है.
दोनों दिशाओं में ट्रेन का एक-एक अतिरिक्त फेरा बढ़ाया गया है, जिससे अब यह स्पेशल ट्रेन 6 के स्थान पर कुल 7-7 फेरे लगाएगी. इस विस्तार से कोटा और सवाई माधोपुर सहित राजस्थान आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.
ट्रेन संचालन का संशोधित शेड्यूल और समय-सारणी
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने का विवरण इस प्रकार है:
- गाड़ी संख्या 01411 (खड़की–सांगानेर सुपरफास्ट स्पेशल): इस ट्रेन के संचालन की पूर्व निर्धारित अवधि को 19 नवंबर 2026 से बढ़ाकर 26 नवंबर 2026 तक कर दिया गया है. अतिरिक्त फेरे के तहत यह गाड़ी गुरुवार, 26 नवंबर को खड़की से सुबह 09:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन (शुक्रवार को) तड़के 02:05/02:10 बजे कोटा तथा 04:45/05:05 बजे सवाई माधोपुर होते हुए सुबह 06:45 बजे सांगानेर पहुंचेगी.
- गाड़ी संख्या 01412 (सांगानेर–खड़की सुपरफास्ट स्पेशल): इस ट्रेन के संचालन की अवधि को 20 नवंबर 2026 से बढ़ाकर 27 नवंबर 2026 तक विस्तारित किया गया है. अतिरिक्त फेरे के तहत यह गाड़ी शुक्रवार, 27 नवंबर को सांगानेर से सुबह 11:35 बजे प्रस्थान कर दोपहर 13:45/14:00 बजे सवाई माधोपुर और 15:00/15:05 बजे कोटा होते हुए अगले दिन सुबह 09:30 बजे खड़की पहुंचेगी.
प्रमुख ठहराव (स्टेशन)
यह साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में निम्नलिखित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी:
- लोनावला
- कल्याण
- भिवंडी रोड (कमान रोड)
- वसई रोड
- पालघर
- वापी
- वलसाड
- सूरत
- अंकलेश्वर
- वडोदरा
- गोधरा
- रतलाम
- नागदा
- कोटा
- सवाई माधोपुर
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा करने से पहले NTES ऐप या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से ट्रेन के समय और अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें.