साड़ी के साथ खुले बाल या जूड़ा? दिवाली पर ट्राई करें ये 4 खूबसूरत हेयरस्टाइल
Last Updated:
Best Hairstyle With Saree: दीपावली की शाम खूबसूरत नजर आने के लिए सिर्फ नई ड्रेस पहनना काफी नहीं है. इसके साथ सही ज्वेलरी और सबसे जरूरी हेयरस्टाइल करना बहुत जरूरी होता है. हेयरस्टाइल पूरे लुक को बदल देता है. ऐसे में यदि आप दिवाली पर साड़ी पहनने का प्लान कर रही हैं, तो इसके साथ ये 4 हेयरस्टाइल कर सकती हैं.
दीपावली पर खूबसूरत दिखने के लिए सिर्फ अच्छी साड़ी और ज्वेलरी पहनना ही काफी नहीं है, बल्कि आपके बालों का स्टाइल भी पूरे लुक को खास बनाता है. कई बार साधारण साड़ी भी सही हेयरस्टाइल के साथ बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आने लगती है.
अगर आप इस दिवाली साड़ी पहनने वाली हैं, तो बालों को खुला रखने के अलावा कई दूसरे तरीके भी अपना सकती हैं. आप चाहें तो बालों में हल्के कर्ल बना सकती हैं या फिर फूलों से सजा जूड़ा बना सकती हैं. वहीं, लंबी चोटी और हाई बन भी ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं.
सॉफ्ट लूज वेव्स- अगर आप इस दिवाली पेस्टल, शिफॉन या ऑर्गेंजा साड़ी पहन रही हैं, तो बालों में सॉफ्ट लूज वेव्स बना सकती हैं. ये हेयरस्टाइल चेहरे को खूबसूरत लुक देती है. इसके लिए बालों की बीच से मांग निकालें और हेयर कर्लर की मदद से बीच से नीचे तक हल्के कर्ल बनाएं. फिर कंघी से इन्हें थोड़ा खोल लें, ताकि बाल नेचुरल और सॉफ्ट दिखें. आखिर में थोड़ा शाइन सीरम लगाएं. इस हेयरस्टाइल के साथ हल्की ज्वेलरी पहने ये लुक को ज्यादा स्टाइलिश बनाएगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
गजरे वाला लो बन- अगर आपने दीपावली पर हैवी सिल्क या कांजीवरम साड़ी पहनने का प्लान बनाया है, तो गजरे वाला लो बन बना सकती हैं. ये हेयरस्टाइल ट्रेडिशनल लुक को रॉयल टच देती है. इसे बनाने के लिए बालों की बीच से मांग निकालें और सभी बालों को पीछे की तरफ ले जाकर गर्दन के पास एक जूड़ा बना लें. फिर इस पर सफेद मोगरे का गजरा लगाएं. इसके साथ बड़े झुमके पहनने से आपका लुक और भी खूबसूरत लगेगा.
फूलों वाली लंबी चोटी- अगर आपको ट्रेडिशनल हेयरस्टाइल पसंद हैं, तो फूलों से सजी लंबी चोटी बना सकती हैं. इसके लिए आप साइड चोटी या सिंपल तीन लड़ियों वाली चोटी बनाएं. इसमें आप छोटे-छोटे मोगरे के फूल लगा सकते हैं. चाहें तो गोल्डन हेयर कफ या परांदा भी लगा सकती हैं. ये हेयरस्टाइल लाल, मैरून और बांधनी साड़ी के साथ बेहद खूबसूरत लगती है. खासतौर पर लंबे बालों वाली महिलाओं के लिए ये अच्छा विकल्प है.
मेसी हाई बन- अगर आप साड़ी में थोड़ा मॉडर्न और ग्लैमरस लुक चाहती हैं, तो मेसी हाई बन ट्राई कर सकती हैं. इसके लिए सभी बालों को ऊपर की तरफ इकट्ठा करके जूड़ा बनाएं. चेहरे के दोनों तरफ बालों की कुछ लटें खुली छोड़ दें. इससे आपका लुक ज्यादा सॉफ्ट और स्टाइलिश लगेगा. ये हेयरस्टाइल सीक्विन, रफल या प्री-ड्रेप्ड साड़ी के साथ अच्छी लगती है. स्टेटमेंट ईयररिंग्स और हल्का ग्लोइंग मेकअप के साथ लुक को कंप्लीट करें.