Mohammed Shami Test Cricket Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उनके इस फैसले से क्रिकेट प्रेमियों में मायूसी है. शमी के गांव के लोगों का कहना है कि उन्हें अभी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास नहीं लेना चाहिए था. उनमें अभी काफी क्रिकेट बाकी थी और वह लंबे समय तक देश के लिए खेल सकते थे. ग्रामीणों ने उनके शानदार क्रिकेट करियर की सराहना करते हुए कहा कि शमी ने अपनी मेहनत और प्रदर्शन से देश और गांव का नाम रोशन किया है.
सहसपुर अलीनगर के रहने वाले हैं शमी
मोहम्मद शमी का गांव अमरोहा जिले का सहसपुर अलीनगर है. गांव के लोगों के पास न्यूज़ 18 की टीम पहुंची और उन्होंने बातचीत करने का प्रयास किया तो गांव के ही राजा रामपाल ने बताया कि बीते दिनों वर्ल्ड कप हुआ था तो उसमें मोहम्मद शमी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था और बहुत विकेट लिए थे और हमारे गांव में और पूरे अमरोहा जिले में बहुत खुशी थी. अब संन्यास की वजह तो उन्हें ही पता होगी.
लेकिन हम बस यही कहना चाहते हैं कि अभी मोहम्मद शमी को 2027 में वर्ल्ड कप में मौका मिलना चाहिए. शमी पूरे भारत और अमरोहा जिले की शान हैं. शमी अच्छे गेंदबाज हैं. शमी को जब मौका मिलेगा तो शमी अपनी घातक गेंदबाजी से अच्छे विकेट लेंगे, जिससे हमारे पूरे देश का नाम रोशन होगा. अमरोहा का नाम रोशन होगा और सभी जगह का नाम रोशन होगा.
अभी नहीं लेना था संन्यास
मोहम्मद कामिल ने बताया कि मोहम्मद शमी के संन्यास लेने के पीछे का कारण तो नहीं पता लेकिन हम बस यही कहना चाहेंगे कि मोहम्मद शमी जब गांव आते थे तो हमसे साधारण रूप में बातचीत करते थे. संन्यास लेने के पीछे हमारी कोई भी बातचीत नहीं हुई थी. गांव के ही किशनपाल ने बताया कि उनके संन्यास लेने के पीछे क्या कारण है, यह तो नहीं पता लेकिन हम बस यही कहना चाहेंगे कि 2027 का वर्ल्ड कप खेलने के लिए उन्हें दोबारा मौका मिलना चाहिए और वह हमारे गांव का नाम रोशन करें.
क्रिकेट के बारे में मोहम्मद शमी से हमारी कोई बातचीत नहीं हुई थी. यह फैसला उन्होंने स्वयं लिया है. यह फैसला उनका खुद का फैसला है. स्थानीय निवासी पुष्पेंद्र पाल ने बताया कि संन्यास लेने के पीछे उनका कोई व्यक्तिगत कारण होगा. लेकिन हम बस यही कहना चाहेंगे कि उन्हें अभी और खेलना चाहिए था. अभी उन्हें संन्यास नहीं लेना चाहिए था. हमारे गांव के जो युवा हैं वह इनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ रहे थे. इसलिए इन्हें अभी संन्यास नहीं लेना चाहिए था.
लंबी खेलनी थी पारी
शाहिद हसन ने बताया कि उन्हें अभी और खेलना चाहिए था. संन्यास नहीं लेना चाहिए था. अच्छी गेंदबाजी करते थे. बहुत अच्छे से खेलते थे. हमारे गांव का नाम रोशन हो रहा था. इसी प्रकार चंद्रपाल ने बताया कि उन्हें अभी संन्यास नहीं लेना चाहिए था. इसी तरह से नाम रोशन करते रहना चाहिए था. उन्हें अभी मैच खेलते रहना चाहिए था और संन्यास नहीं लेना चाहिए था.
स्थानीय लोगों की मांग है कि मोहम्मद शमी जब वर्ल्ड कप खेल रहे थे तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमारे गांव को बहुत बड़ा तोहफा दिया था. यहां पर स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया था. उस स्टेडियम की तैयारी चल रही है, लेकिन किसी वजह से उसका निर्माण रुक गया है. लेकिन हम यही मांग करना चाहते हैं कि वह स्टेडियम जल्द से जल्द तैयार हो जाए जिससे यहां के जो युवा बच्चे हैं, वह अपना भविष्य संवार सकें और गांव का नाम रोशन कर सकें.
ये रही टोटल टेस्ट मैच की जर्नी
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उन्होंने अपने 13 साल के टेस्ट करियर में कुल 64 मुकाबले खेले और 229 विकेट हासिल किए. इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 27.71 रहा. शमी ने टेस्ट क्रिकेट में 6 बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया, जबकि 12 बार चार विकेट हासिल किए. टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 56 रन देकर 6 विकेट रहा.
शमी ने 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टेस्ट डेब्यू किया था, तो वहीं जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल उनका आखिरी टेस्ट मुकाबला रहा. शमी वनडे और टी-20 क्रिकेट खेलते रहेंगे.