क्या एक्टिंग छोड़ने वाले हैं रणबीर कपूर? ‘आखिरी दशक’ वाले बयान से फैंस को टेंशन, जानें क्या है सच

क्या एक्टिंग छोड़ने वाले हैं रणबीर कपूर? ‘आखिरी दशक’ वाले बयान से फैंस को टेंशन, जानें क्या है सच


Last Updated:

Is Ranbir Kapoor Planning To Quit Acting: बॉलीवुड में अपनी दमदार अदाकारी से अलग पहचान बनाने वाले रणबीर कपूर इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं. उनकी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट है. लेकिन इसी बीच एक्टर की एक बात ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. अपने करियर के भविष्य पर बात करते हुए रणबीर ने कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर हर कोई उनके अगले कदम को लेकर कयास लगाने लगा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

रणबीर कपूर का बयान काफी वायरल हो रहा है. फाइल फोटो.

नई दिल्ली. इन दिनों सिल्वर स्क्रीन पर अपनी मोस्टअवेटेड फिल्म ‘रामायण’ के जरिए तहलका मचा रहे बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे उनके चाहने वाले काफी परेशान हो गए हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब रणबीर ने अपने लगातार बिजी वर्क शेड्यूल और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की. उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. उनके इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि क्या वे जल्द ही फिल्मों से दूरी बनाने का मन बना रहे हैं.

हाल ही में ‘बीबीसी एशियन नेटवर्क’ को दिए गए इंटरव्यू में रणबीर कपूर अपनी फिल्मों और बिजी डेली रूटीन के बारे में बात कर रहे थे. बातचीत के सिलसिले में उन्होंने अचानक कहा, ‘मुझे लगता है कि एक्टिंग की दुनिया में यह मेरा आखिरी दशक चल रहा है.’

रणबीर की बात सुन हैरान हुईं ‘सीता’

बसउनके मुंह से यह बात निकलते ही पास बैठीं उनकी को-स्टार साई पल्लवी चौंक गईं. उन्होंने हैरान होते हुए तुरंत रणबीर से पूछा कि उनके इस बात का क्या मतलब है? माहौल को हल्का करते हुए और फैंस की चिंता को भांपते हुए रणबीर ने अपनी बात को तुरंत साफ किया.



Source link