Last Updated:
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की खूबसूरती और अदाओं के लाखों दीवाने हैं. लेकिन इस बार अभिनेत्री नहीं, बल्कि उनके बेटे अरिन चर्चा में आ गए हैं. मौका था फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी का, जहां अरिन एक खास लड़की के साथ नजर आए. दोनों की तस्वीरें और पार्टी से सामने आए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसके बाद लोग उस लड़की की पहचान और अरिन के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछ रहे हैं.
माधुरी दीक्षित अपने पति और बेटे के साथ मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहुंची थीं. फोटो साभार-विरल भयानी
नई दिल्ली. मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में हर साल फिल्मी सितारों की महफिल सजती है. इस बार भी उनके घर पर बॉलीवुड के कई नामचीन चेहरे नजर आए. गुरुवार यानी 5 नवंबर को डिजाइनर ने अपने मुंबई स्थित घर पर प्री-दिवाली सेलिब्रेशन रखा. इस पार्टी में करीना कपूर, सैफ अली खान, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, करण जौहर, काजोल, दिशा पाटनी, सुहाना खान, खुशी कपूर और शाहीन भट्ट समेत कई सितारे पहुंचे. हालांकि, इस शाम की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा. दरअसल, माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम नेने और बेटे अरिन के साथ पार्टी में पहुंचीं. इस दौरान अरिन के साथ मौजूद एक लड़की को देखकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.
मनीष मल्होत्रा की पार्टी से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में माधुरी दीक्षित का परिवार एक साथ दिखाई दिया. उनके बड़े बेटे अरिन भी इस मौके पर मौजूद थे. लेकिन उनके साथ खड़ी एक लड़की ने सोशल मीडिया यूजर्स की एक्साइटमेंट बढ़ा दी. पार्टी में अरिन जिस तरह उस लड़की के साथ तस्वीरें खिंचवाते और उनकी तरफ देखते नजर आए, उसे देखकर लोग दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगाने लगे.
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
कुछ यूजर्स ने तो लड़की को अरिन की गर्लफ्रेंड तक बता दिया. हालांकि, दोनों के रिश्ते को लेकर न तो परिवार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई है और न ही इस बात की पुष्टि हुई है. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, ‘अरिन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ.’ वहीं, दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा कि माधुरी दीक्षित को सास के रूप में देखना उनके लिए हैरानी की बात होगी. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि अरिन की नजरें देखकर लग रहा है कि वह लड़की पर फिदा हैं.
View this post on Instagram